{"_id":"59dc5a274f1c1bd9538b697a","slug":"rs-6-5-lakhs-looted-on-gunpoint-and-then-burnout-by-robber","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पहले लूटे 6.5 लाख, फिर सारे नोटों में लगा दी आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले लूटे 6.5 लाख, फिर सारे नोटों में लगा दी आग
amarujala.com, Presented by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 10 Oct 2017 10:57 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह फैक्ट्री के बाहर अधजले नोट मिले तो शक के आधार पर सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, वीडियो में जो कुछ भी दिखाई दिया वो हैरान करने वाला था। नमकीन बनाने की फैक्ट्री में एक हथियारबंद बदमाश साढ़े 6 लाख रुपए लूटकर नोटों में आग लगाता नजर आता है।
ये चौंकाने वाला मामला गाजियाबाद के डासना के कुंज स्थित एक नमकीन (कुटकुट) फैक्ट्री का है, जहां संचालक से हथियारबंद एक बदमाश ने रविवार रात साढ़े छह लाख रुपये लूटकर नोटों में आग लगा दी। सोमवार सुबह ज्यादातर नोट पूरी तरह और कुछ नोट अधजली हालत में फैक्ट्री के बाहर मिले।

मामला दबाना चाहती थी पुलिस
पुलिस ने मामले को दबाने का प्रयास करते हुए घटना को चोरी की धाराओं में दर्ज किया। जबकि वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शास्त्री नगर निवासी संजय अग्रवाल डासना के उद्योग कुंज में नमकीन बनाने की फैक्ट्री चलाते हैं। रविवार रात वह फैक्ट्री बंद कर घर लौट रहे थे कि एक बदमाश फैक्ट्री का रोशनदान उखाड़कर अंदर घुस आया।
बदमाश ने संजय को गनपॉइंट पर लिया और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उनके ऑफिस में बोरों में 10, 20 और 50 के नोटों में रखे करीब साढ़े छह लाख रुपये लूटकर चला गया। उन्होंने तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस मामले को दबाती रही। अब पुलिस जल्द ही बदमाश को गिरफ्तार करने की बात कर रही है।