{"_id":"59972ff34f1c1bba518b4890","slug":"raped-with-minor-girl-in-nuh-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर बुलाकर लड़की की अस्मत को किया तार-तार, फिर किया ये खौफनाक काम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर बुलाकर लड़की की अस्मत को किया तार-तार, फिर किया ये खौफनाक काम
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
Updated Fri, 18 Aug 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
rape demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के नूंह के गांव रेहना में नाबालिग दलित लड़की से रेप का मामला सामने आया है। पीडित लड़की के पिता की शिकायत पर एक महिला सहित दो आरोपियों के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
15 वर्षीय दलित लडकी के पिता ने पुलिस को शिकायत दी कि 26 जुलाई को दिन में करीब 1 बजे उनकी लड़की घर में अकेली थी। गांव की ही एक शिमला नाम की महिला उसे बुलाकर अपने घर ले गई। जहां आरोपी तसलीम पहले से ही मौजूद था। दोनों ने मिल कर लडकी को एक लड्डू खिलाया। कुछ देर बाद शिमला घर के दरवाजे को बाहर से बंद कर निकल गई।
अंदर मौजूद आरोपी तसलीम ने लड़की के साथ रेप किया। घटना के बारे में किसी को बताए जाने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बारे में पीड़ित लड़की ने अपने घर आकर बताया। जिसके बाद उन्होंने नूंह महिला थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी।
विज्ञापन
शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी तसलीम तथा शिमला के खिलाफ पोक्सो एक्ट की धारा 4 के अलावा एससी, एससी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। नूंह महिला थाना प्रभारी इंस्पैक्टर कमलेश ने बताया कि पीड़ित लड़की का मेडिकल करा दिया गया है तथा उसके बयान भी अदालत में करा दिए गए हैं। जल्द ही आरोपी को अरेस्ट कर लिया जाएगा।