{"_id":"59a448974f1c1bdd018b45e4","slug":"raped-with-minor-girl-by-mama-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग की 9 महीने तक आबरू लूटता रहा मामा, गर्भवती हुई तो हुआ खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग की 9 महीने तक आबरू लूटता रहा मामा, गर्भवती हुई तो हुआ खुलासा
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
Updated Mon, 28 Aug 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में एक बार फिर रिश्ते तार-तार हुए हैं। एक मुंह बोला मामा अपनी भांजी की 9 महीने तक आबरू लूटता रहा। इस दरिंदगी का राज तब खुला जब नाबालिग प्रेग्नेंट हो गई।
मामला दिल्ली के नांगलोई इलाके का है। यहां एक मुंह बोला मामा पर नाबालिग लड़की के साथ रेप करने का आरोप लगा है। नाबालिग जब गर्भवती हो गई, तो मामले का खुलासा हुआ। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान वसंत चौधरी के रूप में हुई है। वह शादीशुदा है और उसके चार बच्चे हैं।
पुलिस ने बताया कि पीड़ित सरकारी स्कूल में नौवीं कक्षा की छात्रा है। उसके माता-पिता एक फैक्टरी में काम करते हैं। उसी फैक्टरी में आरोपी भी काम करता है। वह पीड़िता के पड़ोस में ही रहता है। बिहार के एक ही जिले के होने की वजह से पीड़िता की मां ने आरोपी को अपना धर्म भाई बनाया था।

पुलिस के अनुसार पीड़िता के पेट में दर्द हुआ। परिजन उसे लेकर संजय गांधी अस्पताल पहुंचे। जहां जांच में पता चला कि लड़की तीन माह की गर्भवती है। डॉक्टरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने किशोरी से पूछताछ की तो पता चला कि उसका मामा दिसंबर से उसके साथ रेप कर रहा था।
पीड़िता के बयान पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पीड़िता के बयान पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।