फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Raped minor Dalit girl walked into the SP office with a foetus in her bag

बैग में भ्रूण लेकर अपने साथ हुए बलात्कार का सबूत देने एसपी दफ्तर पहुंची नाबालिग

Thu, 05 Apr 2018 01:20 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 05 Apr 2018 01:20 PM IST
विज्ञापन
Raped minor Dalit girl walked into the SP office with a foetus in her bag
सांकेतिक तस्वीर

मध्यप्रदेश के सतना से एक चौकाने वाली घटना सामने आई है। यहां 16 साल की दलित नाबालिग लड़की अपने साथ हुए बलात्कार का सबूत लेकर एसपी के दफ्तर पहुंच गई, जिसकी वजह से वहां हड़कंप मच गया। सबूत के तौर पर लड़की बैग में भ्रूण लेकर पहुंची थी। अपनी शिकायत में दसवीं की छात्रा ने बताया कि सात महीने पहले उसके साथ चाकू की नोक पर बलात्कार किया गया था। उसके बाद लगातार कई बार उसके साथ बलात्कार हुआ। अपने साथ हुई इस घटना की शिकायत करने के लिए जब लड़की स्थानीय अदालत पहुंती तो उसे वहां से भगा दिया गया। 

विज्ञापन


कुछ समय पहले जब पेट में दर्द हुआ तब जाकर उसे अपने गर्भवती होने का अहसास हुआ। बुधवार को जब उसे काफी तेज दर्द हुआ तो मां के साथ पीड़िता ऑटो लेकर अस्पताल जाने लगी लेकिन उसके बलात्कारी और उसके साथियों ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद आरोपी छात्रा और उसकी मां को लेकर एक डॉक्टर के पास गए जिसने जबरन उसका गर्भपात करवा दिया। अपनी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि डॉक्टर ने एक बैग में भ्रूण मुझे रखकर दिया और कहा कि इसे नाली में फेंक दो। इसके बाद आरोपी ने ऑटो के लिए 20 रुपए का किराया देकर मुझे चले जाने को कहा।
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे गर्भपात के बारे में किसी को बताने पर गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। हालांकि पीड़िता ने बिना डरे एसपी दफ्तर जाने का निर्णय लिया और आरोपी नीरज पांडे के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। इस मामले पर सतना के एसपी राजेश हिंगारकर ने कहा- मैं उस समय दफ्तर में मौजूद नहीं था जब पीड़िता आई थी। मगर आरोपी नीरज के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed