{"_id":"5c619957bdec2273724c4d9e","slug":"rajasthan-video-of-shoe-to-youth-in-dhaulpur-viral-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान : धौलपुर में युवक को जूते चटवाए, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजस्थान : धौलपुर में युवक को जूते चटवाए, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Mon, 11 Feb 2019 09:18 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 11 Feb 2019 09:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसेड़ी के हवेली थोक निवासी एक युवक के साथ कुछ युवकों द्वारा एक घर के अंदर बंधक बनाकर मारपीट करते हुए अमानवीय यातना देने का मामला सामने आया है। कुछ लोग एक व्यक्ति को अपने जूते चटवा रहे थे जिस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
दरअसल, भाजपा नेता सियोराज सिंह परमार की वाल से फेसबुक पर डाली गई एक वीडियो पोस्ट में आधा दर्जन युवक एक युवक को जूते चटवा रहे हैं। वायरल वीडियो खिरा गांव का बताया जाता है।
विज्ञापन
जिसमें बसेड़ी के हवेली थोक निवासी राहुल पुत्र सुजान सिंह की कुछ युवक किसी मामले को लेकर बुरी तरह मारपीट रहे हैं। आरोपी युवक मुकुट गुर्जर निवासी तामोटी इब्राहिमपुर ने सोशल मीडिया पर घटना को लेकर माफी मांगी है और वीडियो को फेसबुक वाल से हटाने को कहा है।
विज्ञापन