{"_id":"5aa3ce6e4f1c1b01768b4996","slug":"rajasthan-40-year-old-woman-lodged-complaint-that-she-was-gang-raped","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: विवाहिता के साथ गैंगरेप, आरोपियों ने वीडियो बनाकर किया वायरल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजस्थान: विवाहिता के साथ गैंगरेप, आरोपियों ने वीडियो बनाकर किया वायरल
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 11 Mar 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के बारां जिले से शर्मशार कर देना वाला मामला सामने आया है। यहां चालीस वर्षीय विवाहिता का गैंगरेप किया गया और आरोपियों ने वीडियो बनाकर उसे वायरल भी कर दिया। पुलिस ने भी दुष्कर्म के दौरान बनाया वीडियो रिकार्ड में लिया है। पुलिस अधिकारी 12 मार्च को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पीड़िता के बयान दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मांगरोल थाना क्षेत्र निवासी पीडि़ता ने वीडियो वायरल होने पर गत पांच मार्च को मध्यप्रदेश के श्योपुर गांव निवासी भाई के साथ थाने में पहुंच रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की जांच बारां के पुलिस उपाधीक्षक कर रहे हैं।
विज्ञापन
घटना पच्चीस दिन पुरानी है। विवहिता ने बताया कि आरोपियों ने दुष्कर्म करने के दौरान उसका वीडियो भी बनाया और उसे वायरल कर दिया। रिपोर्ट में बताया है कि करीब बीस-पच्चीस दिन पहले कोटा से ससुराल जाने के लिए बस से बारां के चारमूर्ति चौराहा पर उतरी थी। वहां उसे गांव हिंगोनियां निवासी पूर्व परिचित चेतन मीणा मिला।
विज्ञापन
चेतन मीणा उसे मोटरसाइकिल सहित समसपुर गांव के निकट सुनसान इलाके में ले गया। वहां पहले से ही पांच-छह जने मौजूद थे। वहां सभी ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। बाद में उसे रात को ही बेहोशी में उसके ससुराल के निकट छोड़ दिया।
वहां उसे घटना की जानकारी किसी को भी देने पर उसे व उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। महिला का कहना है कि दुष्कर्म के दौरान उसका वीडियो भी बनाया गया। वायरल वीडियो कई लोगों तक पहुंच गया। इसके बाद पीडि़ता ने बारां पहुंच चेतन मीणा, गोलू, लोकेश खेड़ली व बाबा समेत छह-सात लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है।