फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Pune: Jailer of Yerwada prison shot at outside the jail

पुणे: यरवदा केंद्रीय जेल के जेलर पर हमला, मामला दर्ज कर जांच शुरू

Fri, 06 Jul 2018 03:21 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 06 Jul 2018 03:21 PM IST
विज्ञापन
Pune: Jailer of Yerwada prison shot at outside the jail

महाराष्ट्र के पुणे में स्थित यरवदा केंद्रीय जेल के बाहर शुक्रवार को एक जेलर पर दो अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार थे। मोहन पाटिल (40) जेलर पर उन्होंने गोली चला दी जिसके बाद वह घायल हो गए।

विज्ञापन


मामले पर एक वरिष्ठ पुलिस अफसर ने बताया कि हमलावर बाइक पर आए थे और उन्होंने सब इंस्पेक्ट मोहन पाटिल पर एक राउंड गोली चला दी। यह हादसा तब हुआ जब वह जेल के अंदर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से उन्हें एक खाली कारतूस भी मिला है।
विज्ञापन


अफसर ने आगे बताया कि दोनों हमलावरों के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है। उनकी पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की मदद ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed