फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   post-mortem report disclosure of a rape case with a girl student in Lakhimpur Kheri

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्रा से रेप का खुलासा, कोतवाल की काली करतूत उजागर

Sun, 24 Sep 2017 08:26 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान Updated Sun, 24 Sep 2017 08:26 PM IST
विज्ञापन
post-mortem report disclosure of a rape case with a girl student in Lakhimpur Kheri
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
एक कोतवाल की काली करतूत उजागर हुई है। छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ। लेकिन कोतवाल ने उस रिपोर्ट की हकीकत को छिपा लिया। पढ़ें आखिर कोतवाल ने ऐसा क्यों किया?...
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी की है। 17 सितंबर को छात्रा ने संदिग्ध हालात में फांसी लगा ली थी। जिसके बाद परिवार के लोग उसे बिना पोस्टमार्टम कराए ले गए। बाद में उन्होंने शव का पोस्टमार्टम कराया। 
विज्ञापन


पढ़ें:- गैंगरेप का शिकार हुई अस्पताल से घर लौट रही नर्स ने बताया, क्यों पिता ने यहां खरीदा मकान 
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा की आत्महत्या के मामले में सदर कोतवाल की बड़ी लापरवाही सामने आई है। कोतवाल सिर्फ पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत होने की पुष्टि होने की बात कहकर रेप की बात को नकार गए थे, जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्रा के साथ रेप होने की पुष्टि हुई है।

उसके प्राइवेट पार्ट पर गहरी चोट भी मिली थी। इस बात का खुलासा तीन रोज बाद दर्ज की गई एफआईआर से हुआ है। माना जा रहा है कि अस्मत लुटने से क्षुब्ध छात्रा ने फांसी पर लटककर अपनी जान दे दी थी। 
 

post-mortem report disclosure of a rape case with a girl student in Lakhimpur Kheri
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
आपको बता दें कि थाना मितौली इलाके की एक कक्षा 12 की छात्रा शहर के एक मोहल्ले में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करती थी। 17 सितंबर की रात छात्रा ने संदिग्ध हालात में कमरे के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

पढ़ें:- तीन दरिंदों के हत्थे चढ़ी महिला प्रधान, बंधक बनाकर किया गैंगरेप

वहीं परिवार वालों का कहना था कि छात्रा काफी समय से पेट दर्द से पीड़ित थी, इससे उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि मकान के आसपास के लोग इस बात की चर्चा कर रहे हैं कि पड़ोस के ही एक युवक ने छात्रा के साथ रेप किया और फिर उसकी गला घोटकर हत्या कर दी। 

अगले दिन छात्रा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर जब सदर कोतवाल से पूछा गया तो वह झूठ बोल गए। उन्होंने मौत की वजह सिर्फ हैंगिंग बताई, रेप की पुष्टि होने की बात से इंकार कर दिया था।

post-mortem report disclosure of a rape case with a girl student in Lakhimpur Kheri
फाइल
उधर, पुलिस ने छात्रा के पिता की ओर से तीसरे दिन गुपचुप तरीके से मुख्य आरोपी शैलेंद्र वर्मा और उस मकान में रहने वाली एक लड़की के खिलाफ रेप, पाक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। वहीं सूत्रों की मानें तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्रा के साथ रेप होने की पुष्टि की गई है। 

प्राइवेट पार्ट पर भी गहरी चोट मिली है। साफ है कि छात्रा ने अस्मत लुटने से नाराज होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसी क्रम में पुलिस ने शुक्रवार की रात आरोपी के घर पर छापा भी मारा था, लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग सका।

एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप की पुष्टि हुई है। कोतवाल को झूठ नहीं बोलना चाहिए था। साफ तौर पर बताना चाहिए था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed