{"_id":"5bfd1274bdec2241d156c6ed","slug":"police-punished-man-who-added-strange-woman-in-obscene-whatsapp-group","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को व्हाट्सएेप ग्रुप पर ऐड करने वाले को पुलिस ने दी ऐसी सजा, दुबारा कोई ऐसी गलती नहीं दोहराएगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला को व्हाट्सएेप ग्रुप पर ऐड करने वाले को पुलिस ने दी ऐसी सजा, दुबारा कोई ऐसी गलती नहीं दोहराएगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 27 Nov 2018 03:16 PM IST
विज्ञापन
WhatsApp Crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में, मुंबई के धारावी इलाके के एक व्यक्ति को पुलिस ने एक महिला को वाट्सएप ग्रुप पर ऐड करने के लिए गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, इस प्रकार की गिरफ्तारी का ये पहला मामला है। व्यक्ति पर आरोप है की उसने व्हाट्सएप पर एक अश्लील ग्रुप बनाया जिसमें एक महिला को बिना उसकी इजाजत के ऐड कर लिया। आरोपी उस ग्रुप में अश्लील तसवीरें और वीडियो शेयर करता था।
विज्ञापन
रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया की, 24 वर्षीय आरोपी पश्चिम बंगाल के कारपेंटर मुश्ताक अली शेख को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही शेख पर सुचना तकनीक अधिनियम के तहत यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार व्हाट्सएप ग्रुप चलाने वालों के लिए ये एक बड़ी सीख है, वे सोच-समझकर ग्रुप में किसी को शामिल करे। साथ ही वो इसका भी ख्याल रखे कि ग्रुप में आपत्तिजनक चीजें न जाएं। मामले के अनुसार, पीड़ित महिला को इसी वर्ष सितंबर में 'ट्रिपल xxx' नाम के ग्रुप में जोड़ा गया था।
विज्ञापन
महिला को लगा कि कुछ दोस्त उसके साथ मजाक कर रहे हैं। लेकिन जैसे ही अश्लील तस्वीरें और वीडियो ग्रुप में शेयर किए गए वो परेशान हो गई। महिला ने पुलिस को बताया कि जब उसने ग्रुप के एडमिन और 12 और लोगों को देखा तो उन्हें पता चला की कोई भी उसका दोस्त नहीं हैं। इसके बाद उस महिला ने पुलिस से शिकायत की।