फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Police Claims To Solve Dairy director Harendra case In Aligarh of Uttar Pradesh

डेयरी संचालक की पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची थी साजिश, हत्या की वजह जान पुलिस के भी उड़े होश

Thu, 25 Jan 2018 10:43 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 25 Jan 2018 10:43 AM IST
विज्ञापन
Police Claims To Solve Dairy director Harendra case In Aligarh of Uttar Pradesh
फाइल फोटो
डेयरी संचालक के हत्याकांड में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पत्नी और उसके प्रेमी ने हत्या की साजिश रची थी। हत्या के पीछे वजह जानकर पुलिस के होश उड़ गए
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले की है। अतरौली में बीती 13 जनवरी को गांव कुंजलपुर में हुई डेयरी संचालक हरेंद्र की हत्या का खुलासा करते हुए बुधवार को पुलिस ने प्रेमी सहित उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 
विज्ञापन


इनसे सुपारी लेकर हत्या करने वाला एक शूटर भी पकड़ लिया गया है जबकि दूसरा अभी फरार है। हत्या के पीछे अवैध संबंधों के अलावा प्रापर्टी और बीमा के 85 लाख रुपये हड़पने की साजिश भी थी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त स्कार्पियो व तमंचे आदि भी बरामद कर लिए हैं।    
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी राजेश पांडेय ने बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता में बताया कि हरेंद्र सिंह अपने गांव गहतौली निर्मल में डेयरी चलाता था। उसकी पत्नी अंजू देवी दो बेटियों के साथ अलीगढ़ में रहती थी। 

Police Claims To Solve Dairy director Harendra case In Aligarh of Uttar Pradesh
मौके पर सबूत एकत्रित करती फॉरेंसिक टीम - फोटो : अमर उजाला
हरेंद्र के एक दोस्त गर्वित शर्मा पुत्र हरीलाल शर्मा का उसके घर आना-जाना था जिससे अंजू के अवैध संबंध हो गए। गर्वित सिकंदराराऊ के गांव डंडेसरी का रहने वाला था पर अलीगढ़ के धनीपुर इलाके की शिवा कालोनी में रहकर स्कार्पियो को किराये पर चलाता था। 

जब इसकी भनक हरेंद्र को हुई तो उसने दोनों पर लगाम लगाने की कोशिश की। करीब एक माह पहले हरेंद्र ने अंजू को मारपीट कर घर से निकाल दिया। उस रात गर्वित अंजू और उसकी दोनों बेटियों को अपने साथ ले गया। 

उसने अलीगढ़ में ही अंजू के रहने का ठिकाना दिलाया। कुछ दिन बाद हरेंद्र को उसके ठिकाने का पता चल गया तो अंजू खुर्जा में रहने लगी। वहां अंजू और गर्वित दंपती की तरह रहने लगे। इसके बाद दोनों ने हरेंद्र को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। 

इसके लिए गर्वित ने भाड़े के शूटरों बंटी उर्फ राजेश पुत्र नाथूराम शर्मा निवासी नमेनी कासगंज व नेकसे पुत्र बलवीर निवासी पहसोई कासगंज को तीन लाख रुपये में सुपारी दे दी। साजिश के तहत 13 जनवरी को अंजू ने गांव जाने का नाटक रचा।

Police Claims To Solve Dairy director Harendra case In Aligarh of Uttar Pradesh
अलीगढ़ से वह हरेंद्र के साथ गांव के लिए निकली। अंजू गांव पहुंच गई और हरेंद्र स्कूटी में पेट्रोल भरवाने चला गया। अंजू हरेंद्र की पूरी लोकेशन गर्वित को देती रही। गर्वित स्कार्पियो में दोनों शूटरों के साथ लेकर कुंजलपुर के निकट बाग के पास हरेंद्र की ताक में लग गया।

शाम करीब 7.30 बजे जैसे ही हरेंद्र वहां पहुंचा उसने स्कार्पियो से उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे हरेंद्र गिर गया। दोनों शूटर उसे पकड़कर बाग के अंदर ले गए और वहां गोली मारकर व मफलर से गला घोंटकर हत्या कर दी। 

इसके बाद सभी अलीगढ़ लौट गए। पुलिस इस मामले में पत्नी के मोबाइल की कॉल डिटेल के जरिये हत्यारों तक पहुंची। पुलिस ने अंजू, गर्वित और बंटी को गिरफ्तार कर लिया है
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed