फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   police arrest Robbery bride and her husband in Moradabad of uttar pradesh

लुटेरी दुल्हन का चौंकाने वाला खुलासा, पुलिस भी हो गई हैरान

Wed, 20 Dec 2017 11:58 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नोएडा
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 20 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
police arrest Robbery bride and her husband in Moradabad of uttar pradesh
फाइल फोटो
पुलिस ने एक ऐसे दंपति को गिरफ्तार किया है। जो भोले-भाले लोगों को अपने जाल में फंसाकर रुपये ऐंठते थे। पुलिस ने एक लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार किया है। जानिए पूरी कहानी। 
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले की है। पुलिस ने लुटेरी दुल्हन को उसके पति के साथ गिरफ्तार किया है। लुटेरी दुल्हन का पति दुनिया के सामने उसका भाई बनकर रहता था। दोनों मिलकर कई लोगों को लाखों रुपये का चूना लगा चुके हैं।
विज्ञापन


पढ़ें:- ससुराल वालों को दूध में जहर देकर सब कुछ ले गई लुटेरी दुल्हन
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के सामने दंपति ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। इनका एक गिरोह है जो पांच राज्यों में इस धंधे को चलाता है। पुलिस अब गिरोह की सरगना ‘मौसी’ की तलाश में सरगर्मी से जुट गई है। पुलिस के मुताबिक पकड़ी गई आरोपी ने खुलासा किया है कि पांच राज्यों की करीब दस लड़कियां मौसी के संपर्क में हैं। 

जिन्हें वह लुटेरी दुल्हन बना चुकी है। ये लड़कियां परिवार से भटक गई थीं। पुलिस ने आरोपी मौसी को गिरफ्तार करने के लिए कांशीराम नगर स्थित उसके घर पर दबिश दी, लेकिन वो हत्थे नहीं चढ़ी। पुलिस को अंदेशा है कि मौसी ने पश्चिमी यूपी के करीब सौ से अधिक लोगों की इन दुल्हनों से शादी कराई है। 

police arrest Robbery bride and her husband in Moradabad of uttar pradesh
फाइल फोटो
पुलिस के मुताबिक, गिरोह की सरगना ‘मौसी’ मझोला के कांशीराम नगर में रहती है। दिल्ली में भी उसने अपना ठिकाना बनाया हुआ है। युवती के संपर्क में यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़़, दिल्ली और झारखंड के युवक हैं। जिनके जरिए वह ऐसी लड़कियों की तलाश करती है जो अपने परिवार से भटक जाती हैं। 

इन लड़कियों का हमदर्द बनने के बहाने अपने पास ले आती है और उन्हें लुटेरी दुल्हन बनने को मजबूर करती है। वह एक तरफ वह शादी के लिए रिश्ते तलाश रहे युवकों के लिए दुल्हन का इंतजाम करने के बहाने उनसे मोटी रकम ऐंठती है तो वहीं युवतियों को दुल्हन बनाकर शादी करवाती और उनसे अगले दिन ही ससुराल से जेवर, नगदी लेकर भाग जाने को कहती थी। 

पढ़ें:-सुहागरात में ऐसा किया दुल्हन ने, सिर पकड़ा रहा दूल्हा

एक साल के अंदर करीब दस से अधिक युवतियों को वह लुटेरी दुल्हन बना चुकी है। ऐसा करने से इंकार किए जाने पर वह युवतियों को पुलिस केस में फंसाने की धमकी तक देती थी। पुलिस का दावा है कि अभी भी करीब दो युवतियां ऐसी हैं, जो मौसी के संपर्क में हैं। अंदेशा है कि आरोपी दंपति के पकड़े जाने के बाद मौसी मुरादाबाद छोड़कर भाग गई है। 

एसएचओ मैनाठेर ध्रुव कुमार ने बताया कि आरोपी मौसी की तलाश में कांशीराम नगर स्थित उसके घर दबिश दी लेकिन वह पकड़ में नहीं आई। गिरोह के दो सदस्य चिह्नित किए गए हैं, जो अविवाहित लड़कों की तलाश करते थे। इनमें से एक अमरोहा के गजरौला का रहने वाला तो दूसरा संभल का रहने वाला है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed