फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   panchayat man beat woman and paraded with shoes garland in unnao

युवती को भगाकर ले गए युवक की मां को सरेआम किया अपमानित

Tue, 12 Jul 2016 01:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूरो/अमर उजाला, कन्नौज Updated Tue, 12 Jul 2016 01:12 PM IST
विज्ञापन
panchayat man beat woman and paraded with shoes garland in unnao

उत्तर प्रदेश में कन्नौज जिले के तालग्राम थाना क्षेत्र के एक गांव में लड़की साथ ले जाने के आरोपी युवक की मां को चप्पलों से पीटा गया। फिर उसका मुंह काला कर जूतों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया गया।

विज्ञापन


मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई करने के बजाय समझौते के लिए दबाव बनाया। देर शाम तक इस मामले में रिपोर्ट तक नहीं लिखी गई। तालग्राम थाना क्षेत्र एक गांव निवासी महिला के परिवार के तमाम सदस्य रोजी रोटी के सिलसिले में गुजरात रहते हैं।
विज्ञापन


यहां वह अपने सास- ससुर एवं बेटे के साथ रहती है। बंजारा समाज की महिला के पड़ोसी ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी को महिला का बेटा बहला फुसला कर साथ ले गया। उसने तीन जुलाई को इस मामले में महिला के बेटे के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी खोजने के बाद भी लड़की नहीं मिली तो सोमवार को पंचायत बुलाई गई। आरोप है कि पंचायत में ग्राम प्रधान पति भी मौजूद थे। पंचायत के फैसले पर लड़की पक्ष के लोग महिला के घर पहुंचे। महिला के वृद्ध सास-ससुर को पीटा। फिर महिला ने बाल पकड़ कर घसीटते हुए पंचायत में ले आए।

पैरों पर गिरकर माफी मांगती रही महिला

panchayat man beat woman and paraded with shoes garland in unnao

पंचायत में जूते चप्पल से उसकी पिटाई हुई। इसके बाद मुंह काला करके जूतों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया गया। इस दौरान महिला ने खुद को निर्दोष होने की बात कह सभी के पैर पर गिरकर माफी मांगी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। दोपहर में महिला पुलिस से शिकायत करने जा रही थी।

वह सिंगनापुर गांव के पास पहुंची थी कि पंचायत में शामिल लोग वहां पहुंचे और जबरन उसे वापस गांव में ले आए। दोपहर बाद किसी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के करीब दो घंटे बाद पुलिस गांव में पहुंची।

महिला का आरोप है कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उस पर समझौते के लिए दबाव बनाने लगी। इतना ही नहीं आरोपियों की धर पकड़ भी नहीं की गई। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा सकी है।

कार्यवाहक थानाध्यक्ष अनवर अहमद का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। घटना को लेकर अनावश्यक तूल दिया जा रहा है। दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed