मुंबई में कांग्रेस कार्यकर्ता की चाकू गोदकर हत्या, आरोपियों की तलाश जारी
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
मुंबई में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ता की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि इस हत्या के पीछे की वजह एक फेसबुक पोस्ट है।
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
मृतक की पहचान मनोज दुबे (45) के तौर पर हुई है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक हत्या रात के करीब 1.30 बजे दो से तीन अज्ञात लोगों ने की। जब पुलिस की टीम मनोज को अस्पताल लेकर गई तो वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस अब सूरज सिंह नाम के शख्स की तलाश कर रही है जो भाजपा का कार्यकर्ता है। इसके अलावा दो अन्य लोगों की पहचान की कोशिश भी जारी है।
Shocking!
— Maharashtra Congress (@INCMaharashtra) October 22, 2018
Manoj Dubey, a staunch Congress worker was murdered for his facebook post by BJP goons.
We strongly condemn such a coward act!
The culprits should be brought to justice.
Our deepest condolences to his family,
Congress party stands with his family at this hour of grief. pic.twitter.com/BcVhzZdtD0
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मनोज ने फेसबुक पर एक राजनीतिक पोस्ट लिखी थी जिसके कारण उनकी हत्या की गई। अधिकारी ने बताया कि हत्या के पीछे की असली वजह अभी तक पता नहीं चल सकी है। हत्या का मामला दर्ज किया जा चुका है। वहीं महाराष्ट्र कांग्रेस ने इस मामले में एक ट्वीट भी किया है। जिसमें भाजपा का नाम लिया गया है।
घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि पहले मनोज और आरोपियों की बाइक आपस में टकरा गई। फिर दोनों गुटों में लड़ाई हुई और उन लोगों ने मनोज पर हमला कर दिया। मनोज को कई बार पेट में चाकू मारा गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से भाग गए। आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस अब सीसीटीवी की सहायता ले रही है।