फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   one muslim boy and two dalit girls body found hanging from a tree in barmer district of rajasthan

राजस्थान में पेड़ से लटके मिले तीन नाबालिग के शव, हत्या की आशंका

Mon, 16 Apr 2018 11:53 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 16 Apr 2018 11:53 AM IST
विज्ञापन
one muslim boy and two dalit girls body found hanging from a tree in barmer district of rajasthan

राजस्थान के बाड़मेर जिले में शुक्रवार सुबह तीन नाबालिगों के शव पेड़ पर लटके मिलने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। इनमें से दो शव दलित युवतियां के हैं जो चचेरी बहनें हैं। वहीं तीसरा शव एक मुस्लिम लड़के का है। दोनों युवतियों में से एक के पिता का कहना है कि वह दोनों गुरुवार की रात घर में सो रही थीं। जब आधी रात को उन्होंने दोनों को घर पर नहीं पाया तो उन्हें ढूंढ़ने की कोशिश की। जिसके बाद अगले दिन दोनों के शव पेड़ से लटके मिले। उन्होंने कहा कि उनकी दोनों बेटियों का अपहरण के बाद रेप और मर्डर किया गया है। वहीं दूसरी युवती के पिता को इस घटना के पीछे गांव के ही मुस्लिम लड़के पर शक है। उन्होंने कहा कि वह लड़का बहुत समय से अपने दोस्तों के साथ उनके घर के बाहर आवारागर्दी किया करता था। जिसका शव भी उन्हीं युवतियों के साथ लटका मिला। 

विज्ञापन


एक स्थानीय निवासी ने बताया कि गांव के बहुत से लोग जानते हैं कि वह तीनों एक रिश्ते में थे। वहीं दोनों युवतियों के परिवार ने इस बात से साफ इंकार कर दिया है। उनका कहना है कि उनकी बेटियों की रेप के बाद हत्या की गई। इसके अलावा उन्होंने मुस्लिम समुदाय पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें समुदाय द्वारा कुछ दिन पहले धमकाया गया था। वहीं मुस्लिम लड़के के पिता के मुताबिक उनके बेटे ने आत्महत्या की है। उन्होंने कहा कि उनका बेटा कभी नियमित तौर पर घर नहीं आता था और उन्हें आत्महत्या का कारण भी नहीं पता। लेकिन उन्हें यकीन है कि उनके बेटे ने आत्महत्या ही की है।
विज्ञापन


वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच में पाया कि घटनास्थल पर चार नहीं बल्कि तीन लोगों के पैरों के निशान हैं। जबकि युवतियों के रिश्तेदारों के मुताबिक वहां चार लोगों के पैरों के निशान थे। पुलिस ने बताया कि उन तीनों ने एकसाथ आत्महत्या की है। उन्हें जांच के दौरान कई गांव वालों से भी पता चला है कि दोनों लड़कियों का उस लड़के के साथ संबंध था। इसी वजह से तीनों ने यह कदम उठाया। पुलिस के मुताबिक तीनों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य मेडीकल रिपोर्ट से भी यही खुलासा हुआ है कि तीनों ने आत्महत्या की है। वहीं सीआरपीसी की धारा 174 के तहत अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed