{"_id":"5c1744f1bdec22569632ee58","slug":"old-man-who-threw-neighbours-cat-from-15th-floor-arrested-in-thane","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी की बिल्ली को 15वीं मंजिल से फेंकने वाला बुजुर्ग गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पड़ोसी की बिल्ली को 15वीं मंजिल से फेंकने वाला बुजुर्ग गिरफ्तार
Mon, 17 Dec 2018 12:10 PM IST
Shilpa Thakur
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shilpa Thakur
Updated Mon, 17 Dec 2018 12:10 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pexels.com
महाराष्ट्र के ठाणे में एक 64 वर्षीय बुजुर्ग को गिरफ्तार किया गया है। उसपर आरोप है कि उसने अपने पड़ोसी की बिल्ली को 15वीं मंजिल से नीचे फेंक दिया था। मामला शनिवार शाम का है।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
आरोपी शिवराम पांचाल ने दावा किया है कि उसके घर में बिल्ली का होना उसे बिल्कुल पंसद नहीं है। इसी कारण उसने ये कदम उठाया। बिल्ली की मौके पर ही मौत हो गई। बिल्ली को पालने वाले अब्दुल शेख ने पुलिस को मामले की शिकायत दी।
पुलिस के अनुसार , आरोपी अपने बेटे, बहू और पोते के साथ टेटोनिया बिल्डिंग में रहता है। उसी बिल्डिंग में दूसरी मंजिल पर बिल्ली को पालने वाला परिवार भी रहता है। पांचाल का पोता कभी-कभी बिल्ली के साथ खेलने के लिए उसे अपने घर ले आता था। बिल्ली की आवाज से आरोपी को गुस्सा आता था। शनिवार को वह बहुत गुस्सा हो गया और बिल्ली को पीटने के लिए उसे पकड़ लिया।
आरोपी के घर काम करने वाले बाई ने बिल्ली को बचाने की काफी कोशिश की। लेकिन वह कुछ नहीं कर सकी। पांचाल ने बिल्ली को बाल्कनी से फेंक दिया। पुलिस अधिकारी नासिर कुलकर्णी का कहना है, "बिल्ली को पालने वाले परिवार ने शिकायत दर्ज कराई है। हमने सीसीटीवी फुटेज की जांच की है, जिसमें साफ दिख रहा है कि आरोपी बिल्ली को बाल्कनी से बाहर फेंक रहा है। हमने जानवरों से अपराध के खिलाफ कानून के तहत एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। क्योंकि वह बुजुर्ग है तो उसे तुरंत बेल मिल गई है।"