फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Ola cab driver arrested for attempt to kidnap women rider

महिला सवारी को अगवा करने की कोशिश, ओला कैब ड्राइवर गिरफ्तार

Fri, 06 Jul 2018 03:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Updated Fri, 06 Jul 2018 03:52 PM IST
विज्ञापन
Ola cab driver arrested for attempt to kidnap women rider
हवाईअड्डा जा रही यहां एक महिला सवारी को अगवा करने की कोशिश के आरोप में एक ओला कैब ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि बनासवाड़ी निवासी सुरेश (28) ने बृहस्पतिवार को सुबह एक महिला यात्री को बनासवाड़ी से टैक्सी में बिठाया। उसे महिला सवारी को केंपेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पर छोड़ना था। 
विज्ञापन


सुरेश कथित तौर पर नशे में था। हवाई अड्डे के टोल गेट के पास पहुंचते ही उसने रास्ता बदल दिया। वह कार को हैदराबाद मार्ग पर ले जाने लगा। पुलिस के मुताबिक, शक होने पर महिला ने जब चालक से रास्ता बदलने की बाबत पूछा तो उसने महिला को अपशब्द कहे और उससे चुप रहने के लिए कहा। इसके बाद टोल प्लाजा से गुजरते वक्त महिला ने शोर मचाना शुरू किया।
विज्ञापन


इस दौरान टोल प्लाजा कर्मचारियों का ध्यान महिला के शोर पर गया तो उन्होंने वाहन रोककर पीड़िता को छुड़ाया। उन्होंने आरोपी कैब चालक सुरेश को पकड़कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इस घटना से कुछ दिन ही पहले एक जुलाई को ओला के एक अन्य कैब चालक ने हवाई अड्डा जा रही एक महिला यात्री से रेप की कोशिश की थी। महिला यात्री शहर की एक आर्किटेक थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed