फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   ola cab driver allegedly molests girl passenger in Bangalore, forces her to click photos

बंगलूरू में ओला ड्राइवर ने महिला से की छेड़छाड़, कपड़े उतरवाकर तस्वीरें भी लीं

Wed, 06 Jun 2018 01:23 PM IST
एजेंसी, बंगलूरू
एजेंसी, बंगलूरू Updated Wed, 06 Jun 2018 01:23 PM IST
विज्ञापन
ola cab driver allegedly molests girl passenger in Bangalore, forces her to click photos
OLA cab

कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू में एक ओला कैब ड्राइवर ने महिला को बंधक बनाकर उससे छेड़छाड़ की। उसने महिला के कपड़े उतरवाए और मोबाइल से तस्वीरें भी लीं। इसके बाद उसने महिला के साथ गैंगरेप करने की धमकी दी। यह घटना पहली जून की है। महिला अपने घर से एयरपोर्ट के लिए निकली थी। पुलिस ने ईमेल से की गई शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


एफआईआर के अनुसार, महिला मंगलूरू की रहने वाली है। वह आर्किटेक्ट का काम करती है। उसने पहली जून को एयरपोर्ट जाने के लिए ओला कैब बुक की थी। घर से निकलने के बाद आधे रास्ते में आरोपी कैब ड्राइवर अरुण वी ने गाड़ी रोक दी। इसके बाद वह कार को दूसरे रास्ते पर ले गया। सुनसान जगह पर उसने गाड़ी के दरवाजे और खिड़कियां लॉक कर दीं।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, जब महिला ने शोर मचाने की कोशिश की तो ड्राइवर ने उसे नतीजे भुगतने की धमकी दी। उसने महिला से छेड़छाड़ की। साथ ही धमकाते हुए कहा कि अगर उसकी बातें नहीं मानी तो वह अपने दोस्तों को बुला लेगा और उसके साथ गैंगरेप करेगा। महिला का आरोप है कि ड्राइवर ने उससे कपड़े उतारने और अपनी नग्न तस्वीरें खींचने को कहा। इसके बाद उसने इन तस्वीरों को अपने फोन में ट्रांसफर कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद, वह महिला को एयरपोर्ट पर छोड़ गया। साथ ही धमकी दी कि अगर उसने इस घटना की किसी से शिकायत की तो वह इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर डाल देगा।
एसीपी सिमंथ कुमार सिंह के अनुसार, एयरपोर्ट पहुंचने पर महिला ने कमिश्नर को ईमेल पर घटना की जानकारी दी। इसके आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई। ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी कार भी जब्त कर ली गई है। ओला कंपनी को नोटिस जारी कर पूछा गया है कि ड्राइवर का सत्यापन क्यों नहीं कराया गया।


ओला ने जताया खेद 

ओला की ओर से इस घटना पर खेद जताया गया है। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, हमें इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर अफसोस है। ऐसी घटनाओं के प्रति हमारी जीरो टॉलरेंस की नीति है। ड्राइवर को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। अपने ग्राहकों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। हम मामले की जांच में पुलिस का पूरा सहयोग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed