फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Nude photos of young woman Viral on internet

हॉस्टल में युवती की निर्वस्त्र फोटो इंटरनेट पर वायरल, पिता बोला-जान दे दूंगा

Thu, 10 Aug 2017 05:32 PM IST
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान Updated Thu, 10 Aug 2017 05:32 PM IST
विज्ञापन
Nude photos of young woman Viral on internet
फाइल
कॉलेज में पढ़ रही युवती पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर हास्टल की छात्राओं ने उसकी निर्वस्‍त्र फोटो खींच सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं। मामले में हद तो तब हो गई जब कॉलेज प्रबंधन की ओर से पीड़ित छात्रा के माता-पिता पर जुर्माना लगाया गया। वहीं पीड़िता के पिता ने कॉलेज प्रशासन और पुलिस के रवैये से तंग आकर बेटी साथ आत्महत्या करने की धमकी दी है। 
विज्ञापन


ये अमानवीय घटना, झारखंड के दुमका जिले की है। छात्रा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसने शिकारीपाड़ा की एक छात्रा से 600 रुपये में मोबाइल खरीदा था। एक छात्रा उसे बहाने से एसपी महिला कॉलेज के हॉस्टल में ले गई। हॉस्टल में उसके साथ 24 घंटे तक मारपीट की गई उसके बाद उसे निर्वस्त्र कर तस्वीरें खींची गई।
विज्ञापन

 

कॉलेज प्रबंधन ने लगाया पीड़ित के परिजनों पर जुर्माना

Nude photos of young woman Viral on internet
फाइल
कॉलेज प्रबंधन ने छात्राओं के कहने पर पीड़िता के माता-पिता को बुलाकर 18 हजार से 6 सौ रुपए तक का जुर्माना भरने को कहा है। पीड़िता के माता-पिता को ये जुर्माना 25 अगस्त तक देना है, लेकिन इन सब के बीच पीड़िता की तस्वीरें अब भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पीड़िता के पिता ने कहा, मेरी बेटी किस मुंह से कॉलेज जाएगी। खेती का समय है। इस परेशानी में खेती भी नहीं कर पा रहे हैं। बता दें कि अब इस मामले में एसपी के दवाब के बाद शिकायत दर्ज कर ली गई है। मयूर पटेल महिला थाना के मुताबिक, पीड़िता ने लिखित शिकायत में हॉस्टल की वार्डन समेत कई छात्राओं को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed