{"_id":"5a3562374f1c1bd1408bd41d","slug":"molesting-young-girl-inside-the-train-in-bareilly","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मूतवी एक्सप्रेस के जनरल कोच में युवती से छेड़छाड़, पीड़िता ने मनचलों को ऐसे सिखाया सबक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जम्मूतवी एक्सप्रेस के जनरल कोच में युवती से छेड़छाड़, पीड़िता ने मनचलों को ऐसे सिखाया सबक
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
Updated Sat, 16 Dec 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
युवती को बचाती हुई पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के विकलांग कोच में महिला से छेड़छाड़ के दो दिन बाद जम्मूतवी एक्सप्रेस के जनरल कोच में तीन युवकों ने एक युवती के साथ छेड़खानी कर दी। दरवाजे के पास खड़ी युवती ने मोबाइल पर मुरादाबाद कंट्रोल रूम को सूचना दी।
आरपीएफ और जीआरपी थानों की पुलिस को कंट्रोल रूम ने अलर्ट कर दिया। नियत समय से देरी से चल रही ट्रेन करीब दो बजे जंक्शन पहुंची तो पुलिस ने कोच को घेर लिया। पीड़िता को सकुशल बाहर निकाला गया। उसने पुलिस को तहरीर देने से मना कर दिया। इसके बाद पीड़िता को वाराणसी के लिए रवाना किया गया।
पढ़ें:- ट्रेन में महिला यात्री के साथ अचानक कुछ हुआ ऐसा अधिकारियों में भी मच गया हड़कंप
विज्ञापन
वाराणसी निवासी युवती मुरादाबाद की एक यूनिवर्सिटी में काम करती है। वह गाड़ी संख्या 13152 जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस से घर जा रही थी। इंजन से तीसरे कोच में युवती को तीन युवक परेशान करने लगे। युवती दरवाजे के पास ही खड़ी थी।
उसने हेल्पलाइन पर छेड़छाड़ की सूचना दी। कंट्रोल रूम ने बरेली जंक्शन की आरपीएफ और जीआरपी को सतर्क कर दिया। टीमें ट्रेन के पहुंचने से पहले जंक्शन पर मुस्तैद हो गईं। आरपीएफ इंस्पेक्टर तेज प्रताप सिंह ने ट्रेन ठहरने के बाद पीड़िता को नीचे उतारा।

काशी विश्वनाथ में भी हो चुकी है छेड़खानी
प्रतीकात्मक तस्वीर
उसके द्वारा बताए गए युवकों को भी उतार लिया गया। पुलिस ने पीड़िता से तहरीर लिखने को कहा, लेकिन उसने मना कर दिया। पुलिस ने युवकों का नाम, पता लिखकर हिदायत दी और पीछे के कोच में चढ़ा दिया।
पढ़ें:- सिरफिरे आशिक ने एकतरफा प्यार में उठाया खौफनाक कदम, किशोरी को चाकू मारकर की खुदकुशी
काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के विकलांग कोच में भी महिला के साथ एक युवक ने छेड़खानी की थी। दो दिन पहले हुए मामले में भी पीड़िता ने तहरीर देने से इंकार कर दिया था, जिसके बाद युवक के खिलाफ विकलांग कोच में सफर करने के आरोप में कार्रवाई की गई थी।