{"_id":"59d901424f1c1b78548b629c","slug":"molestation-with-girl-in-gorakhpur-university","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BHU के बाद अब इस यूनिवर्सिटी में छात्रा से छेड़खानी, किडनैपिंग का था प्लान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
BHU के बाद अब इस यूनिवर्सिटी में छात्रा से छेड़खानी, किडनैपिंग का था प्लान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
Updated Sun, 08 Oct 2017 01:57 PM IST
विज्ञापन
फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में छात्रा से छेड़खानी और बवाल अभी शांत भी नहीं हुआ था कि एक और यूनिवर्सिटी में एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ की गई। जानिए आरोपी के साथ फिर क्या हुआ?...
घटना गोरखपुर जिले की है। गोरखपुर यूनिवर्सिटी में फाइन आर्ट की छात्रा से छेड़खानी की गई। विरोध करने पर छात्रा को अगवा करने की कोशिश भी हुई।
मामले में कैंट पुलिस ने नंदानगर के रहने वाले राज किशोर यादव, विजय पासवान और मोहनापुर पादरी बाजार निवासी आलोक शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार किया। देरशाम कोर्ट में पेश करके आरोपियों को जेल भेज दिया। घटना से यूनिवर्सिटी कैंपस में हड़कंप का माहौल रहा।
पढ़ें:- ट्रेन के एसी कोच में सफर कर रही थी युवती, अचनाक हुआ कुछ ऐसा सह ना पाई वो
विज्ञापन
फाइन आर्ट की छात्रा शनिवार को सुबह क्लास करने विभाग की तरफ जा रही थी। इसी बीच बाइक सवार तीन युवक पहुंचे और छेड़खानी करने लगे। छात्रा ने शोर मचाकर और छात्रों को बुलाने की धमकी दी तो युवक छात्रा का हाथ पकड़कर खींचने की कोशिश करने लगे।

- फोटो : सांकेतिक चित्र
छात्रा को बाइक पर बैठाने की कोशिश भी की लेकिन कुछ छात्र मौके पर पहुंच गए। यह देख तीनों युवक भागने लगे। इसकी सूचना पाकर चीफ प्रॉक्टर प्रो. गोपाल प्रसाद ने मुख्य गेट बंद करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही सुरक्षा कर्मचारियों की मदद से दौड़ाकर बाइक सवार तीन युवकों को धर दबोचा।
पढ़ें:- दूसरे समुदाय के युवक ने जबरन पकड़ा छात्रा का हाथ, बखेड़ा, जमकर धुनाई
मामले की सूचना विश्वविद्यालय चौकी इंचार्ज भीक्खू राय को दी गई। चौकी इंचार्ज ने पूछताछ शुरू की तो बाइक सवारों ने अपना नाम राज किशोर यादव, विजय पासवान और आलोक शर्मा बताया। आरोपियों ने कहा कि वह यूनिवर्सिटी के छात्र नहीं हैं। किसी और काम से आए थे।
इसी का नतीजा रहा कि छात्रा से छेड़खानी के आरोपियों को कैंट थाने ले जाया गया। इंस्पेक्टर ने कैंट मनोज कुमार पाठक ने सख्ती से पूछताछ शुरू की। इसी बीच चीफ प्रॉक्टर ने आरोपियों के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दी। इसी आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके आरोपियों को जेल भेज दिया।