{"_id":"5b8c38e042c7924655337880","slug":"missbehaviour-to-dalit-girl-in-devariya-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया में दलित किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देवरिया में दलित किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया
Updated Mon, 03 Sep 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
child rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक दलित किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने मेराज नामक आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण गांव का माहौल गरमा गया। शनिवार की आधी रात को थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दलित किशोरी के घर में पड़ोसी गांव का युवक मेराज घुस गया।
किशोरी को अकेला देख उसे जबरन घर से कुछ दूरी पर ले जाकर उसके साथ रेप किया। किशोरी के शोर मचाने के बाद लोग पहुंचे तो मेराज भागने लगा। लोगों ने दौड़ाकर आरोपी को पकड़ा और उसकी जमकर धुनाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया।
दो समुदाय का मामला होने के कारण लोगों में आक्रोश बढ़ गया। आरोपी युवक गांव में किसी के घर रिश्तेदारी में आया था। पुलिस ने समझा-बुझाकर लोगों को किसी तरह शांत कराया। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मेराज के खिलाफ दुराचार, पॉक्सो एक्ट और एससी-एसटी एक्ट का केस दर्ज किया है। ब्यूरो