{"_id":"5d0a97fd8ebc3e4dbd7743df","slug":"minor-raped-inside-army-s-eastern-command-headquarter-accused-held","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना के पूर्वी कमान मुख्यालय में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सेना के पूर्वी कमान मुख्यालय में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Thu, 20 Jun 2019 01:45 AM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: संदीप भट्ट
Updated Thu, 20 Jun 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने सेना के पूर्वी कमान मुख्यालय फोर्ट विलियम के भीतर एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह घटना 11 साल की पीड़िता के आवास पर बीते 16 जून को हुई थी।
विज्ञापन
पीड़िता एक ग्रुप डी कर्मचारी की पुत्री है। सागर मल्लिक नामक उक्त अभियुक्त को एक स्थानीय अदालत ने 24 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यहां इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
कोलकाता पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अभियुक्त उस किशोरी का दूर का रिश्तेदार है और उसने 16 जून को घर में अकेली पा कर उसके साथ दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन
अभियुक्त पीड़िता के पड़ोस में रहने वाली अपनी बहन के घर रह रहा था। महानगर के मैदान थाने में उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (2) (एफ) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके तहत न्यूनतम दस साल और अधिकतम उम्रकैद तक का प्रावधान है।
पुलिस ने बताया कि पीड़िता की मेडिकल जांच के बाद उसे एक वेलफेयर होम में रखा गया है। उसका भी बयान दर्ज किया जाएगा। पूर्वी कमान ने इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है।