{"_id":"5b81172642c79246700234b6","slug":"minor-assaulted-and-confined-for-six-days-but-she-was-unaware-of-her-five-month-pregnancy","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच महीने की प्रेग्नेंट निकली नाबालिग, बंधक बनाकर 4 लोगों ने किया यौन शोषण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच महीने की प्रेग्नेंट निकली नाबालिग, बंधक बनाकर 4 लोगों ने किया यौन शोषण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 25 Aug 2018 02:55 PM IST
विज्ञापन
16 साल की एक लड़की ने जब अपने साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के बारे में पुलिस को बताया तो वह पहले से ही पांच महीने की प्रेग्नेंट मिली। उसने मंगलवार को चार आदमियों पर ग्रेटर नोएडा के घर में कथित सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। उसने बताया कि आरोपी पूर्वी दिल्ली स्थित उसके घर से उसे अगवा करके ले गए थे। जहां 6 दिनों तक बंधक बनाकर उसका यौन शोषण किया गया।
विज्ञापन
उत्तर-पूर्व के पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने कहा, 'दो संदिग्धों के नाम शहनवाज और नदीम हैं। दोनों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और अगवा करने के आरोप में हर्ष विहार पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों सीवेज निर्माण स्थल पर मजदूरी करते हैं।' दूसरे जांचकर्ता ने कहा कि शहनवाज उसी इलाके में किराए पर रहता है जहां पीड़िता अपने माता-पिता के साथ रहती है।
विज्ञापन
जांचकर्ता ने बताया, 'आरोपी रोजाना घर की चाबी देने के बहाने उसके घर आया करता था। इस दौरान वह कई बार उसे हवस का शिकार बना चुका था लेकिन लड़की ने डर की वजह से माता-पिता को इस अपराध के बारे में नहीं बताया। लड़की ने पुलिस को बताया कि शहनवाज ने उसे 15 अगस्त को उसके घर के बाहर से अगवा किया और उसे ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर लेकर चला गया। यह घर उसके साथी और दोस्त नदीम का है। लड़की ने बताया कि उसे यहां कथित तौर पर 6 दिनों तक शहनवाज और नदीम ने बंधक बनाकर रखा और अपने दो अन्य दोस्तों के साथ मिलकर दुष्कर्म किया।'
विज्ञापन
लड़की किसी तरह मंगलवार को वहां से भागने में सफल रही और इसके बाद वह सूरजपुर पुलिस स्टेशन पहुंची और अपने साथ घटी घटना के बारे में बताया। स्थानीय पुलिस ने उसका बयान लिया और दिल्ली के हर्ष विहार स्थित पुलिस को इसकी जानकारी दी। जांचकर्ता ने बताया, 'जब लड़की का मेडिकल हुआ तो पता चला कि वह पांच महीने की प्रेग्नेंट है लेकिन उसे इसके बारे में मालूम नहीं था। काउंसलर्स के साथ हुई बातचीत में उसने अतीत में हुए यौन शोषण के बारे में बताया।'