फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   MBA graduate booked for uploading fake pictures of south actress in website

ये थी साउथ हीरोइनों की फेक अश्लील फोटोज की वेबसाइट, पकड़ाए आरोपी ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Tue, 10 Oct 2017 12:42 PM IST
Team Digital
Team Digital Updated Tue, 10 Oct 2017 12:42 PM IST
विज्ञापन
MBA graduate booked for uploading fake pictures of south actress in website
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Bangalore mirror
साउथ हीरोइनों की फेक फोटोज को अश्लील बनाकर 4 सॉफ्ट पॉर्नवेबसाइट चलाने वाले 24 वर्षीय आरोपी को पुलिस ने बंगलुरु से गिरफ्तार किया। रविवार को सीआईडी पुलिस के हत्थे चढ़े इस एमबीए ग्रेजुएट आरोपी का नाम दासारी प्रदीप बताया जा रहा है।
विज्ञापन


आरोपी बंगलुरु के एक निजी फर्म में काम करता था, अतिरिक्त कमाई की चाह में ऑफिस के बाद वो पॉर्न वेबसाइट्स संचालित कर रहा था। हैदराबाद में मामला दर्ज होने के कारण उसे वहां ले जाकर स्थानीय कोर्ट में पेश किया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 
विज्ञापन

20 वेबसाइट्स थी निशाने पर

मूवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन ने पिछले हफ्ते करीब 20 पॉर्न वेबसाइट्स के खिलाफ हैदराबाद सीआईडी पुलिस को शिकायत की थी। एसोसिएशन ने अपनी शिकायत में कहा था कि ये सॉफ्ट पॉर्न वेबसाइट्स टॉलीवुड एक्टर्स की फेक फोटो लगाकर संचालित हो रही हैं। 

तेलंगाना सीआईडी एसपी यू राममोहन ने बताया कि जिन 20 पॉर्न वेबसाइट्स की शिकायत मिली थी, उसमें से 4 वेबसाइट्स प्रदीप संचालित कर रहा था। हमने गूगल की तरफ से इन वेबसाइट्स के लिए मिलने वाली राशि की पड़ताल करते हुए प्रदीप को पकड़ लिया।

विदेशों से भी संचालित हो रहे पॉर्न वेबसाइट

हैदराबाद पुलिस के मुताबिक इस तरह के मामले में यह पहली गिरफ्तारी है लेकिन अब मामला संज्ञान में आ गया है और आने वाले दिनों में इस तरह की सॉफ्ट पॉर्न वेबसाइट्स संचालित करने वाले और लोगों की गिरफ्तारी संभव है। 

वहीं एसपी सीआईडी राममोहन ने बताया कि कि इस तरह की कुछ सॉफ्ट पॉर्न वेबसाइट्स विदेशों से भी संचालित हो रही हैं। हम इंटरपोल नोटिस के जरिए उन पर भी अंकुश की तैयारी में हैं। एसोसिएशन ने कुछ यू-ट्यूब चैनल्स के कंटेंट पर भी सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed