{"_id":"580f26cc4f1c1b057fbc2103","slug":"manger-of-central-bank-s-commits-suicide-in-bengalore","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर ने पांचवी मंजिल से कूद किया सुसाइड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर ने पांचवी मंजिल से कूद किया सुसाइड
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 26 Oct 2016 09:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेंगलुरु में बैंक मैनेजर ने ऑफिस की बिल्डिंग से छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया। सुसाइड करने वाले शख्स की पहचान वसंत कुमार के रूप में हुई और वह सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर थे। डेक्कन क्रोनिकल की खबर के अनुसार वसंत कुमार का ट्रांसफर हाल ही में आंध्र प्रदेश से बेंगलुरू के जी रोड ब्रांच में हुआ था।
विज्ञापन
शुरुआती जांच में सामने आया कि वसंत कुमार सोमवार को करीब सुबह 6.30 बजे ऑफिस की बिल्डिंग पर पहुंचे। उन्होंने गार्ड से गेट खुलवाया और बिल्डिंग के पांचवें माले पर पहुंच गए। इसके बाद करीब 8 बजे गार्ड ने जमीन पर कुछ गिरने की आवाज सुनी। गार्ड ने देखा कि मैनेजर जमीन पर खून से लथपथ तड़प रहे थे।
विज्ञापन
उसने आसपास गुजर रहे लोगों की मदद से किसी तरह मैनेजर को नजदीक के अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबकि मैनेजर के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया गया है और न ही सुसाइड की वजह के बारे में पता चल पाया है।
विज्ञापन