नेत्रहीन समझ दुबारा आया बलात्कारी और आवाज ने पहुंचाया सलाखों के पीछे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीला (परिवर्तित नाम) 11 साल की है और वह जन्म से ही नेत्रहीन है, पिछले दिनों उसके घर आए एक आदमी ने उसके साथ बलात्कार किया। वह उसे नेत्रहीन जानकर दुबारा उसके घर आया, जब वह नाबालिग की मां से बात कर रहा था तभी बच्ची ने उसकी आवाज से उसे पहचान लिया और वह चिल्लाई। बलात्कारी भागने में सफल हो गया लेकिन मां ने उस बलात्कारी का चेहरा पहचान लिया।
पुलिस ने बताया कि दस दिन पहले 11 साल की एक नेत्रहीन नाबालिग से उसके घर पर ही बलात्कार की घटना को अंजाम दिया गया। बलात्कारी सनोज कुमार दुबारा उसके साथ घटना को अंजाम देने घर आया, जब वह उसकी मां से बात कर रहा था तभी बच्ची ने उसकी आवाज से उसे पहचान लिया और चिल्लाने लगी, मां जब तक बच्ची की बात समझ पाती वह भाग चुका था।
जब पैरेंट्स घर लौटे तो...
पीड़िता के परिवार वाले रेवाड़ी पुलिस स्टेशन पहुंचे और एफआईआर दर्ज कराई। सनोज को पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। सनोज ने बच्ची के साथ 11 फरवरी को इस घटना को अंजाम दिया था। पीड़िता के पिता ने बताया कि उसकी बेटी और मां 20 दिन पहले ही झारखंड ने धारूहेड़ा आए हैं। 11 फरवरी को दोनों पति- पत्नी बेटी को घर पर छोड़ एक रिश्तेदार से मिलने गए थे।
जब वे वापस लौटे तो उन्होंने बेटी की दुर्दशा देखी, पूछने पर बेटी ने उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी। परिवार ने धारूहेड़ा पुलिस स्टेशन पर केस दर्ज कराया चूंकि लड़की आरोपी की पहचान नहीं कर पाई तो पुलिस ने भी मामले की जांच पड़ताल नहीं की। परिवार वालों को सलाह दी की वह अपने पड़ोसियों पर नजर रखें और पहचानने की कोशिश करें।
परिवार ने ऐसा ही किया। और जब सनोज दुबारा आया तो बच्ची ने उसकी आवाज को पहचान लिया अब वह पुलिस हिरासत में है। रेवाड़ी महिला पुलिस स्टेशन की एसएचओ सरोज बाला ने बताया कि आरोपी को पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।