फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Man was being butchered in Hyderabad busy road, cops went to get batons

हैदराबाद की व्यस्त सड़क पर दिनदहाड़े व्यक्ति की हत्या, पुलिस वाले अपनी छड़ी लेने चले गए

Thu, 27 Sep 2018 11:43 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 27 Sep 2018 11:43 AM IST
विज्ञापन
Man was being butchered in Hyderabad busy road, cops went to get batons

तेलंगाना के हैदराबाद शहर में दिनदहाड़े एक 24 साल के व्यक्ति की कुलहाड़ी से मारकर हत्या कर दी गई है। मामला बुधवार का है। बताया जा रहा है कि जिस जगह घटना घटी वहां पुलिस भी मौजूद थी लेकिन घटना से जुड़े एक वीडियो में दिख रहा है कि पुलिस इस घटना को रोकने के लिए कुछ भी नहीं कर रही थी। वीडियो में दिख रहा है कि दो व्यक्ति पीड़ित व्यक्ति का पीछा करते हैं और तब तक उसपर वार करते हैं, जब तक वह अचेत होकर नीचे नहीं गिर जाता।

विज्ञापन


जब पीड़ित लहूलुहान होकर नीचे गिर जाता है और हिल नहीं पाता तो आरोपियों में से एक दूसरे को भागने के लिए कहता है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि वहां करीब तीन पुलिस वाले थे लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया। जब पुलिस अफसरों से पूछा गया तो उनमें से एक ने कहा कि दो पुलिस वाले अपनी छड़ी लेने गए थे।
विज्ञापन


घटना से जुड़ी जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, उसमें दिख रहा है कि एक पुलिस वाला पहले तो आरोपियों को रोकने की कोशिश करता है और जब आरोपी नहीं रुकते हैं तो वह भी पीछे हट जाता है। वीडियो के आखिर में दिख रहा है कि आरोपी अपनी कमीज के बटन लगा रहा है और वहां काफी भीड़ भी एकत्रित है लेकिन फिर भी वहां से गुजर रहा कोई भी पुलिस वाहन नहीं रुका।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले पर पुलिस अफसर प्रकाश रेड्डी का कहना है कि जब तक पुलिस वाले अपनी छड़ी लेकर आए तब तक बहुत देर हो चुकी थी। लेकिन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस वाहनों के बारे में उन्होंने कहा कि वाहन को पार्क करने के लिए आगे ले जाना पड़ा था। मृतक का नाम रमेश है जो कि दिसंबर में हुई एक हत्या के मामले में आरोपी था।


उसपर आरोप था कि उसने महेश नाम के शख्स की हत्या के बाद एक मंदिर के बाहर उसके शव को जला दिया था। रमेश कोर्ट से लौट रहा था। उसकी हत्या करने वाले का नाम कृष्ण गौड़ और लक्ष्मण गौड़ है। कृष्ण महेश का पिता है और लक्ष्मण उसका चाचा। कृष्ण ने रमेश की हत्या की और लक्ष्मण ने भीड़ को नियंत्रित किए रखा। वहां खड़े लोग वीडियो बनाते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed