{"_id":"5c610995bdec22736c04cb11","slug":"man-pushed-in-front-of-truck-by-friend-over-phone","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त ने फोन नहीं दिया तो ट्रक के सामने दे दिया धक्का, इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोस्त ने फोन नहीं दिया तो ट्रक के सामने दे दिया धक्का, इलाज के दौरान मौत
Mon, 11 Feb 2019 11:05 AM IST
Shilpa Thakur
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shilpa Thakur
Updated Mon, 11 Feb 2019 11:05 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
फोन न देने पर दोस्त ने ट्रक के आगे दिया धक्का
मुंबई में पुलिस ने एक 29 वर्षीय व्यक्ति को कथित तौर पर एक अन्य व्यक्ति को तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक के सामने धक्का देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने केवल इसलिए धक्का दे दिया क्योंकि पीड़ित ने उसे फोन करने के लिए अपना मोबाइल देने से मना कर दिया था।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
ये घटना यात्रिक बार एंड रेस्टोरेंट के सामने की है। यहां शनिवार की रात इन दोनों व्यक्तियों ने एक अन्य शख्स के साथ शराब पी थी। पीड़ित व्यक्ति किशोर काइलात (32) की रविवार सुबह मौत हो गई है।
पुलिस के अनुसार किशोर अपने दोस्त विजय साल्वे (30) के साथ बार में शराब पी रहा था। उसके कुछ देर बाद आरोपी शिवा मोहिते भी बार में आ गया। किशोर ने शिवा की पहचान विजय से करवाई। पुलिस का कहना है कि विवाद तब शुरू हुआ जब शिवा ने किशोर से फोन करने के लिए उसका मोबाइल मांगा।
किशोर ने शिवा को अपना फोन देने से मना कर दिया। जिसके बाद शिवा और किशोर के बीच बहस शुरू हो गई। इसके बाद किशोर और विजय बार से बाहर आ गए, लेकिन शिवा हाथ में चाकू लेकर उनका पीछा करने लगा।
कुछ देर बाद शिवा ने किशोर का कॉलर पकड़ लिया और उसे तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक के सामने धक्का दे दिया। पुलिस अधिकारी का कहना है कि किशोर काफी घायल हो गया और उसे इलाज के लिए केईएम अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद रात करीब तीन बजे इलाज के दौरान किशोर ने दम तोड़ दिया।