फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   man killed in honor killing in UP badaun

ऑनर किलिंग: बेटी के प्रेमी को घर बुलाकर दिया जहर, भाई पर भी है आरोप

Fri, 21 Oct 2016 03:34 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरेली Updated Fri, 21 Oct 2016 03:34 PM IST
विज्ञापन
man killed in honor killing in UP badaun

उत्तर प्रदेश के बदायूं में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। बदायूं के बिसौली कोतवाली के साहनपुर गांव में एक युवती के परिवार वालों ने उसके प्रेमी को जहर खिलाकर मार डाला। मृतक की पहचान नीरज के रूप में हुई है और उसके पिता की तहरीर पर पुलिस ने युवती के माता-पिता और भाई के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।

विज्ञापन


मामला दो समुदायों से जुड़ा होने की वजह से गांव में तनाव का माहौल है, इसलिए इलाके में पुलिस को तैनात कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव साहनपुर के नीरज (26) का गांव की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती दूसरे समुदाय की है। युवती के परिवार वाले इसके खिलाफ थे।

विज्ञापन

प्रेमिका का भाई घर से बुलाकर ले गया था

man killed in honor killing in UP badaun

बुधवार सुबह युवती का पिता और भाई नीरज के घर पहुंचे और उसे बुलाकर अपने साथ ले गए।  शाम को नीरज बदहवास हालत में अपने घर लौटा। उसके मुंह से झाग आने के साथ उल्टियां भी हो रही थीं। घरवालों के पूछने पर नीरज ने बताया कि युवती के माता-पिता और भाई ने उसे पकौड़ी में विषाक्त पदार्थ खिला दिया है।

परिवार के लोग नीरज को लेकर बिसौली सीएचसी आ रहे थे कि उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। रात करीब 11 बजे पिता महेशपाल बिसौली कोतवाली पहुंचा। उसने युवती के माता-पिता और भाई के खिलाफ हत्या की तहरीर दी।

पिता ने पहुंचते ही दर्ज कराई शिकायत

man killed in honor killing in UP badaun

पुलिस ने मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम में विषाक्त से मौत की आशंका जताई गई है। विसरा प्रिजर्व किया गया है। बदायूं में सिर्फ दो महीने में ऑनर किलिंग की यह तीसरी वारदात है। अपने ही अपनों के खून के प्यासे बन रहे हैं। दो महीने में चार जान जा चुकी हैं। ऑनर किलिंग के तीन मामलों में दो मामले अलग-अलग समुदाय के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed