फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   man killed by group in Uttar pradesh aligarh durign holi celebration

होली के बहाने निकाली रंजिश, युवक की पीट-पीट कर हत्या

Sun, 04 Mar 2018 03:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 04 Mar 2018 03:00 PM IST
विज्ञापन
 man killed by group in Uttar pradesh aligarh durign holi celebration

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक युवक की पीट पीट कर हत्या कर दी गई है। दअसल, होलिका की लकड़ी के लिए चुपके से पेड़ काट रहे लोगों ने विरोध करने पर बृहस्पतिवार की रात पड़ोसी युवक को पीट-पीटर मार डाला। उसके ऊपर कुल्हाड़ी से भी कई वार किए गए। 

विज्ञापन


घरवालों का आरोप है कि होली के बहाने पट्टे की जमीन की रंजिश निकालने के लिए वारदात को अंजाम दिया गया। शनिवार को कार्रवाई और मुआवजे की मांग को लेकर घरवालों ने शव नहीं उठने दिया। किसी तरह अफसरों ने समझाया तो अंतिम संस्कार हुआ। पत्नी की तहरीर पर चार के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


राम सजीवन प्रजापति (40) पुत्र होलई फरीदपुर गांव का रहने वाला था। मजदूरी के साथ ही वह खेती भी करता था। पुलिस के मुताबिक, बृहस्पतिवार रात करीब 11.30 बजे चार-पांच लोग रामसजीवन के घर के बाहर लगा जामुन का पेड़ काटने लगे। आवाज सुनकर बाहर आए रामसजीवन ने इसका विरोध किया तो उन लोगों ने हमला बोल दिया। लाठी-डंडों के साथ ही हमलावरों ने कुल्हाड़ी से भी वार किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर में गंभीर चोट लगने के कारण राम सजीवन की मौके पर ही मौत हो गई। शोरशराबा सुनकर गांववाले दौड़े, लेकिन तब तक हमलावर भाग चुके थे। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घरवालों का आरोप है कि हमलावरों ने जमीन की रंजिश में साजिश के तहत हत्या की है। 

उधर पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार शाम शव घर लाया गया तो स्थिति फिर तनावपूर्ण हो गई। शनिवार सुबह परिजनों ने मुआवजे की मांग करते हुए शव उठाने से इंकार कर दिया। दरवाजे पर ही शव रखकर विरोध जताने लगे। सूचना पर स्थानीय पुलिस के साथ ही सीओ सोरांव जीतेंद्र गिरि व एसडीएम सोरांव विनय कुमार सिंह पहुंचे ओर परिजनों को समझाया।


पांच घंटे की मान-मनौव्वल के बाद घरवाले माने और तब जाकर करीब 1.30 बजे शव अंतिम यात्रा के लिए ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि मृतक की पत्नी सोना देवी की तहरीर पर पड़ोस में रहने वाले वीरेंद्र कुमार, कौशलेंद्र, लोकेश, विजय के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। उनकी तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed