{"_id":"597abd2d4f1c1b225c8b4777","slug":"man-kidnaps-child-to-marry-a-girl","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पहली नजर में ही युवती को दिल दे बैठा, फिर शादी करने के लिए कर डाला ऐसा कांड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहली नजर में ही युवती को दिल दे बैठा, फिर शादी करने के लिए कर डाला ऐसा कांड
amarujala.com- Presented by: विकास जांगड़ा
Updated Fri, 28 Jul 2017 09:59 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : NPR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी बहन के घर आई युवती को गांव का एक युवक दिल दे बैठा। युवती से शादी कराने के लिए उसकी बहन पर दबाव बनाने लगा। बहन ने युवक को बेरोजगार बताते हुए शादी कराने से इंकार दिया। इससे खफा युवक ने ऐसा कांड कर डाला कि पर्दा उठा तो पुलिस के भी होश उड़ गए।
मईल थाना क्षेत्र के तेलिया कला गांव निवासी रामकैलाश साहनी की शादी गोरखपुर जिले के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई है। रामकैलाश की साली का उसके घर अक्सर आना-जाना होता है। गांव का एक सजातीय युवक सुनील साहनी रामकैलाश के घर दूध देने जाता था। इस दरम्यान रामकैलाश की साली से उसकी नजदीकी बढ़ गई। सुनील ने रामकैलाश की पत्नी से बहन के साथ शादी कराने का प्रस्ताव रखा। पहले तो उसने हां कर दी, लेकिन पांच रोज पूर्व कैलाश की पत्नी ने युवक को बेरोजगार बताते हुए बहन के साथ शादी कराने से इंकार कर दिया। यह बात उसे नागवार लगी।

कर लिया बेटे का अपहरण !
बुधवार की शाम रामकैलश का 4 वर्षीय बेटा अंदेश घर से गायब हो गया। देर रात तक घर वालों ने तलाश किया। पता नहीं चला तो पुलिस को अपहरण होने की सूचना दी। इसको लेकर पूरी रात पुलिस परेशान रही और संदेह के आधार पर रिश्तेदारों के घर दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिली। सुबह करीब 8 बजे बरठा चौराहा पर अंदेश को अपने कंधे पर पैदल लेकर जा रहे सुनील को पुलिस ने पकड़ लिया।
पूछताछ में युवक ने बताया कि रामकैलाश की पत्नी अपनी बहन से शादी नहीं करा रही है। इसके चलते बच्चे का अपहरण किया था। इसे बरठा स्थित एक स्कूल में रातभर रखा था। एसओ श्याम बिहारी ने बताया कि गाबय हुए बच्चे को घर वालों को सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने युवक को घंटों थाने में बैठाए रखा, पर तहरीर नहीं मिलने पर उसे बिना किसी के कार्रवाई छोड़ दिया गया।