फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Man destroys beautiful face of his wife, arrested in sexually assaulted case

खूबसूरत पत्नी को बुरी नजर से बचाने के लिए पति ने खरोंचा चेहरा, रेप के आरोप में गिरफ्तार

Wed, 29 Aug 2018 03:06 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 29 Aug 2018 03:06 PM IST
विज्ञापन
Man destroys beautiful face of his wife, arrested in sexually assaulted case

अक्सर हम आये दिन ऐसे लोगों को देखते हैं जो खुद तो दूसरी महिलाओं पर बुरी नजर डालते हैं। वहीं इस बात से भी डरते हैं कि कोई उनकी बहन, बेटी या पत्नी को बुरी नजर से न देखे। ऐसा ही एक मामला मुंबई से भी सामने आया है। यहां रहने वाले राज रायकवार ने अपनी पत्नी का चेहरा इसलिए खंरोच दिया क्योंकि वह खूबसूरत है। आरोपी पति के खिलाफ रेप और छेड़खानी के भी दो मामले दर्ज हुए हैं।

विज्ञापन


मुंबई की क्राइम ब्रांच के सूत्रों का कहना है कि रायकवार मूल रूप से मध्यप्रदेश के जबलपुर का रहने वाला है। उसकी पत्नी और दो बच्चे जबलपुर में ही रहते हैं। जबकि वह फिल्मों में काम करने के कारण मुंबई में ही रहता है। उसकी शादी 12 साल पहले हुई थी और उसे डर था कि उसके मुंबई में रहने की वजह से जबलपुर में लोग उसकी खूबसूरत पत्नी पर बुरी नजर न डालें। इसलिए उसने लोहे के स्टैंड से अपनी पत्नी का मुंह बुरी तरह खरोंच दिया। जिसके बाद उसकी पत्नी ने उसके खिलाफ प्रताड़ना और दहेज का मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन


अभी दो दिन पहले ही उसे एक नए मामले में मुंबई की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। उसपर नाबालिग बच्ची से रेप का आरोप लगा है। सीनियर इंस्पेक्टर संजय सालुंके का कहना है कि रायकवार को पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। वह मुंबई के सहार इलाके में रहता है। उसपर आरोप है कि उसने उसी इलाके में रहने वाली 9 साल की एक बच्ची के साथ रेप किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि 9 साल की बच्ची बीमार थी और अपनी मां की गोद में सो रही थी। रायकवार उसे फ्रूटी दिलाने के बहाने अपने घर ले गया और बच्ची के साथ गंदी हरकत करते हुए पकड़ा गया। जब पुलिस ने उसकी पृष्ठभूमि के बारे में जानना चाहा तो दो और मामले पुलिस के सामने आए। एक मामले में उसने अपनी पत्नी का चेहरा खरोंचा है। वहीं दूसरे में उसके खिलाफ गोरेगांव में  छेड़छाड़ का मामला दर्ज है।  


क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने बताया कि रायकवार पेशे से ड्राइवर है और उसकी पत्नी पढ़ी-लिखी है और पेशे से अध्यापिका है। रायकवार बॉलिवुड की जिन गाड़ियों में शूटिंग के लिए कैमरा ले जाया जाता है उन्हें भी ड्राइव करता है। इसके अलावा शूटिंग के सेट की डिजाइनिंग का काम भी करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed