{"_id":"5a792b074f1c1b8b268b8a64","slug":"man-beaten-by-a-group-of-seven-in-central-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई: मदद करना पड़ा भारी, युवक पर 7 से 8 लोगों ने किया जानलेवा हमला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुंबई: मदद करना पड़ा भारी, युवक पर 7 से 8 लोगों ने किया जानलेवा हमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Updated Tue, 06 Feb 2018 03:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट्रल मुंबई के नायगांव में एक युवक पर करीब 7 से 8 लोगों के समूह ने जानलेवा हमला किया है। पुलिस के मुताबिक संकेत पोपट अवध को जान से मारने की कोशिश की गई। अवध पर हमला उस वक्त हुआ, जब वो एक लड़ाई में बीच-बचाव की कोशिश कर रहा था।
विज्ञापन
दरअसल, ये झगड़ा अवध के भाई के दोस्त और कुछ लोगों के बीच हो रहा था। सोमवार रात करीब 12 बजे अवध अपने घर लौट रहा था और उसने दोस्त के भाई को कुछ लोगों के हाथों मार खाते हुए देखा। अवध ने मदद करने की कोशिश की, लेकिन उसे उसकी मदद करना भारी पड़ गया।
विज्ञापन
चौंका देने वाली बात है कि दोस्त का भाई हमलावरों के चंगुल से निकल भागा, लेकिन अवध वहां से निकल नहीं पाया। कुछ समय बाद आरोपी भी फरार हो गए और खून से लथपथ अवध को वहीं छोड़ गए। हालांकि, कुछ लोगों ने अवध को नजदीक के अस्पताल में दाखिल करवाया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन