{"_id":"5b6aab374f1c1b07788b842f","slug":"man-arrested-in-up-for-burn-woman-alive-in-nashik-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"नासिक में महिला को जिंदा जलाने वाला उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नासिक में महिला को जिंदा जलाने वाला उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार
भाषा, नासिक, महाराष्ट्र
Updated Wed, 08 Aug 2018 02:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के नासिक में 40 वर्षीय एक महिला और उसके दो परिजनों को जिंदा जलाने वाले व्यक्ति को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया गया है। व्यक्ति का महिला के साथ विवाहेत्तर संबंध था। आरोपी जलाउद्दीन खान (55) ने बहस के बाद यहां सोमवार को महिला संगीता सुरेश देवरे, उसकी शादीशुदा बेटी और नातिन को पंचवटी स्थित उनके घर में जिंदा जला दिया था।
विज्ञापन
पंचवटी थाने के प्रभारी मधुकर काद ने बताया कि नौ महीने की शिशु और महिला संगीता की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि 80 फीसदी जल गयी तीसरी पीड़िता को नासिक सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बतायी गयी है।
विज्ञापन
घटना के बाद व्यक्ति फरार होकर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ चला गया। आरोपी व्यक्ति शादीशुदा है। काद ने बताया कि नासिक पुलिस ने उसका पता लगा लिया और कल शाम उसे अलीगढ़ में गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन