{"_id":"5a93a66a4f1c1bc83b8b8fde","slug":"man-arrested-for-hurting-religious-sentiments-after-sunbathing-naked-at-sinhagad-fort","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब डॉक्टर की सलाह पर बिना कपड़ों के किले में धूप सेंकने पहुंचा सिरफिरा और फिर...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जब डॉक्टर की सलाह पर बिना कपड़ों के किले में धूप सेंकने पहुंचा सिरफिरा और फिर...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Updated Mon, 26 Feb 2018 11:47 AM IST
विज्ञापन
sinhagad fort
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के पुणे में एक व्यक्ति को धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दूरदर्शन में काम करने वाले व्यक्ति पर आरोप है कि वह सिंहगढ़ किले में बिना कपड़ों के घूम रहा था। वानोव्री के रहने वाले आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 295ए (धार्मिक भावनाएं आहत करना) और 509 (महिला का अपमान करना) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
रिपोर्ट्स के मुताबिक किले के कर्मियों की शिकायत पर 52 साल के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और उसे कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा।
पुलिस की माने तो आरोपी ने अपनी सफाई में अजीबो-गरीब दलील रखी। उसने कहा कि वो किले में विटामिन डी लेने गया था, क्योंकि डॉक्टर ने उसे सेहत के लिए यह सलाह दी थी। हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों ने उसे वहां से बाहर निकाल दिया था।
विज्ञापन
ये मामला सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है, क्योंकि कुछ लोगों ने आरोपी की वीडियो बना ली और उसे शेयर कर दिया।