फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   man accused of rape with minor beaten to death by mob in shilllong

नाबालिग के साथ बलात्कार के आरोपी को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला

Tue, 11 Jul 2017 12:02 PM IST
amarujala.com, Presented By : विकास जांगड़ा
amarujala.com, Presented By : विकास जांगड़ा Updated Tue, 11 Jul 2017 12:02 PM IST
विज्ञापन
man accused of rape with minor beaten to death by mob in shilllong
डेमो पिक
कथित तौर पर एक नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार करने के आरोप में भीड़ ने एक 31 वर्षीय शख्स को पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने सोमवार को बताया कि शख्स की अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि कथित तौर पर 11 वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार करने वाले शख्स पर स्मार्टफोन में उसकी तस्वीरें रखने का भी आरोप था। शनिवार को भीड़ द्वारा हमला किए जाने से पहले उस शख्स को उसी कमरे में बंद कर दिया गया था जहां पर किराए पर रहता था। रविवार को उसकी मौत शिलांग के एक अस्पताल में हो गई।
विज्ञापन


पूर्वी खासी पहाड़ी जिले के पुलिस अधीक्षक डेविस मारक ने कहा कि हमने नाबालिग बच्ची के पिता और भाई के साथ मकान मालिक को भी गिरफ्तार कर लिया है। उन पर ऊपरी शिलांग इलाके में रहने वाले आरोपी की हत्या के लिए भीड़ को उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारक ने बताया कि जब बच्ची के भाई ने अपने रिश्तेदारों को बताया कि शख्स के स्मार्टफोन में बच्ची की गंदी तस्वीरें और वीडियो हैं तो उन सभी ने मिलकर उस पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि भीड़ द्वारा शख्स को बचाने में दो पुलिसवाले भी जख्मी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed