फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Major Handa saw first time Shailja photo on Facebook and befriended her husband to meet her

कॉमन फ्रेंड की टाइमलाइन पर देखी थी शैलजा की तस्वीर, मेजर हांडा की पत्नी रहती थी खुश

Tue, 26 Jun 2018 10:04 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 26 Jun 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
Major Handa saw first time Shailja photo on Facebook and befriended her husband to meet her

भारतीय सेना के मेजर की पत्नी शैलजा हत्याकांड मामले में पुलिस को एक नई जानकारी मिली है। पुलिस का कहना है कि हत्या के आरोपी मेजर निखिल राय हांडा ने सबसे पहले फेसबुक पर ही शैलजा की तस्वीर देखी थी। उसके ज्यादा दोस्त नहीं थे लेकिन वो फेसबुक पर अधिक सक्रिया रहता था। उसने 2015 में किसी कॉमन फ्रेंड की टाइमलाइन पर शैलजा की तस्वीर देख ली और उसके पति से फोसबुक पर दोस्ती की ताकि वह शैलजा से मिल सके।

विज्ञापन


मामले की जांच कर रहे अधिकारियों ने बताया कि मेजर द्विवेदी के संपर्क में आने के बाद वह उनके घर होने वाली पार्टियों में शामिल होने लगा। वह उनके घर नागालैंड में भी आता जाता रहता था। इसके बाद अचानक एक दिन मेजर ने हांडा और शैलजा के बीच हुई एक वीडियो कॉल देख ली और हांडा को दोबारा अपने घर ना आने को कहा। इसके अलावा हांडा का करियर ग्राफ भी बीते सालों से गिरता जा रहा था और वह बीते दो सालों से इसी कोशिश में लगा था कि शैलजा अपने पति को तलाक देकर उससे शादी कर ले।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि शैलजा को राजी करने के लिए उसने हर प्रकार की चालें चलीं। यहां तक की उसने अपनी पत्नी से हुए वाद विवाद की कई कहानियां भी शैलजा को बताईं लेकिन वह नहीं मानी। दिल्ली पुलिस के एक सूत्र ने बताया कि हांडा ने उन्हें बताया है कि वह अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी परेशान था और उसके पास शैलजा को मारने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं था। वहीं हांडा की पत्नी का कहना है उसे जब उसे हांडा पर शक हुआ तो उसने उससे बात की जिसके बाद आरोपी ने उसे अपनी बातों से मना लिया। हांडा की पत्नी ने पुलिस को ये भी बताया कि उसे अपने पति पर पूरा भरोसा था और वह खुशहाल जिंदगी जी रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने यह बात भी बताई की शैलजा की हत्या के बाद आरोपी ने अपने भाई रजत को इस बारे में सबकुछ बता दिया और पैसों की मांग की। आरोपी हांडा ने अपने भाई से कहा कि वह उसे उसके पैसे एक हफ्ते में लौटा देगा। वहीं हत्या के 24 घंटे बाद ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि इस वक्त किसी बीमारी के चलते हांडा का बेटा अस्पताल में भर्ती है। वह हत्या करने के बाद अपनी पत्नी और बेटे से मिलने अस्पताल भी गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed