फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   main accused of poisonous liquor case arrested

आजमगढ़ : जहरीली शराब कांड का मुख्य आरोपी मुलायम गिरफ्तार

Sun, 16 Jul 2017 11:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आजमगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, आजमगढ़ Updated Sun, 16 Jul 2017 11:40 AM IST
विज्ञापन
main accused of poisonous liquor case arrested
जहीली शराब - फोटो : डेमो फोटो
जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी मुलायम यादव उर्फ सुरेंद्र सहित दो लोगों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास 503 पाउच जहरीली शराब और दो कार बरामद हुई हैं। मुलायम और उसके साथी पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था। इसका खुलासा शनिवार को पुलिस लाइन परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान एसपी अजय कुमार साहनी ने किया।     
विज्ञापन


रौनापार थाना क्षेत्र और कोतवाली क्षेत्र के गांवों में सात जुलाई को जहरीली शराब पीने से हुई मौतों का सिलसिला जारी है। अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 12 से अधिक लोगों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने  मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन


इन सभी ने पूछताछ में बताया कि मुख्य सरगना मुबारकपुर निवासी मुलायम यादव उर्फ सुरेंद्र है। उधर शिकंजा कसने पर सुरेंद्र ने 13 जुलाई को एसओ मुबारकपुर अनूप शुक्ला को धमकी दी कि पुलिस ऐसे ही उसके पीछे पड़ी रही तो वह और लाशें गिरा देगा। मुलायम के फोन की लोकेशन लेकर 14 जुलाई की शाम पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुलायम के साथ उसका साथी पिंटू यादव उर्फ सुभाष भी पकड़ा गया।  एसपी ने बताया कि मुलायम से कुछ और लोगों के नाम और पते की जानकारी हुई है। उनकी तलाश की जा रही है। एसपी ने बताया कि मुलायम यादव वर्ष 2013 मेें मुबारकपुर थाना क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से हुई 53 लोगों की मौत का भी जिम्मेदार था।      
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed