{"_id":"5baa3b2a867a557eaf187de4","slug":"mahoba-13-year-old-student-kidnapped-to-murder-under-blind-faith","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसा कमाने की चाह में मासूम की देने वाला था बलि, बच निकला बच्चा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैसा कमाने की चाह में मासूम की देने वाला था बलि, बच निकला बच्चा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Updated Tue, 25 Sep 2018 07:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा के चरखारी कोतवाली क्षेत्र के रायनपुर में 13 साल के एक छात्र के अपहरण के बाद नरबलि देने की नाकाम कोशिश सामने आई है। अपहरण किया गया कक्षा 7 का छात्र किसी तरह पुलिस के सहयोग से बच सका। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वहीं आरोपी भी नाबालिग है और पुलिस की गिरफ्त से फरार है।
विज्ञापन
बुंदेलखंड में अब गरीबी से उबरने के लिए लोग जादू-टोना और नरबलि जैसे अपराध तक करने लगे हैं। ताजा मामला बुंदेलखंड के महोबा जनपद का है। जहां एक नाबालिग जल्द अमीर बनने की चाहत में अपराधी बन बैठा। यहां वासुदेव मोहल्ले में रहने वाले परमलाल प्रजापति का कक्षा 7 में पढ़ने वाला 13 साल का बेटा रोहित कल दोपहर स्कूल से घर आते समय रहस्यमय तरीके से गायब हो गया था। परिजनों द्वारा रोहित के गुमशुदा होने की सूचना चरखारी कोतवाली में दर्ज कराई गई थी। परिजनों ने रोहित की तमाम जगह तलाश की मगर कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
आज सुबह अचानक रोहित हाथों में रस्सी बंधी हालत में चीखता चिल्लाता हुआ सड़क की ओर भागा और सामने खड़ी पुलिस की मदद से अपनी जान बचा ली। जिसके बाद उसने अपने अपहरण की बात बताई, छात्र और परिजनों ने नगर के ही रायनपुर में रहने वाले नीतेंद्र कुशवाहा पर अपहरण के बाद नरबलि देने की आशंका जताई और लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
पड़ोसियों की बात पर यकीन करें तो आरोपी जल्द पैसा कमाने की चाह रखता था। ये नरबलि का मामला भी इसी से जुड़ा है। परिवारजनों ने आरोपी के खिलाफ लिखित तहरीर दी है। वहीं सकुशल अपने परिवार के पास पहुंचा मासूम रोहित बताता है कि उसे नितेंद्र पार्टी करने के बहाने से ले गया था और उसे बंधक बना लिया। अगर वो बचकर न भागता तो उसकी बलि देने की तैयारी थी। पूरे मामले में एसपी महोबा ने बताया कि चरखारी कोतवाली में एक बच्चे के गुमशुदा होने की सूचना आई थी। जानकारी पर पुलिस ने बच्चे को बरामद कर लिया है।