फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Maharashtra: Collector sent his report to government on Dhule mob lynching case

धुले हत्याकांड: कलेक्टर ने साजिश के पहलू को नकारा, सरकार को सौंपी रिपोर्ट

Thu, 05 Jul 2018 03:50 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 05 Jul 2018 03:50 PM IST
विज्ञापन
 Maharashtra: Collector sent his report to government on Dhule mob lynching case

महाराष्ट्र के धुले में भीड़ द्वारा पांच लोगों की हत्या मामले में कलेक्टर राहुल रेखावर ने राज्य सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपी है। रिपोर्ट में इस मामले को उन्होंने लोगों द्वारा किया एक सहज कार्य बताया है। उन्होंने कहा है कि लोगों ने ऐसा कुछ करने की योजना पहले से नहीं बनाई थी। मंगलवार को सौंपी अपनी रिपोर्ट में रेखावर ने कहा कि लोगों को हमला करने के लिए जिस वजह ने मजबूर किया कि वह बच्चा उठाने वाले हैं इस पर अभी भी संदेह है। पुलिस द्वारा इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि लोगों द्वारा पांच व्यक्तियों को मारने की योजना पहले से नहीं थी, यह एक सहज कार्य था। हालांकि रिपोर्ट में किसी भी तरह के सोशल मीडिया मेसेज या फिर अफवाह का जिक्र नहीं किया गया है। इसमें कहा गया है कि पुलिस द्वारा इस बात की विस्तार से जांच की जा रही है कि ये घटना किसी व्हाट्सएप मेसेज से जुड़ी हुई थी या नहीं। रेखावर ने रिपोर्ट सौंपी जाने की बात की पुष्टि तो कर दी है लेकिन इसका विवरण देने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन


रेखावर ने कहा है कि जिला प्रबंधन ने महाराष्ट्र पुलिस के साइबर सेल को फेक सोशल मीडिया मेसेज की जांच करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा है कि जब उस व्यक्ति के बारे में पता चल जाएगा जिसने ये फेक पोस्ट भेजी है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बता दें इन लोगों की हत्या महाराष्ट्र के धुले जिले में हुई थी। यह जगह मुंबई से 350 किमी की दूरी पर है। राज्य सूची के मुताबिक मरने वाले पांचों व्यक्ति डवरी गोसावी समुदाय के थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

किसी गैंग ने बताया 'बच्चा चोर' आएंगे

 Maharashtra: Collector sent his report to government on Dhule mob lynching case
Mob Lynching Maharashtra - फोटो : ANI
मामले में जांच से जुड़े एक वरिष्ठ पुलिस अफसर ने बताया कि जिन आरोपियों को पकड़ा गया है उन्होंने पूछताछ में बताया है कि उन्होंने जो भी किया वह ठीक किया है। उनका कहना है कि एक गैंग ने उन्हें बताया था कि राईनपाडा में कुछ लोग उनके बच्चों का अपहरण करने आएंगे और बाद में उनके अंगों को बेच देंगे।

वहीं पूछताछ में उन्होंने ये भी बताया उन्हें बीते कई महीनों से व्हाट्सएप पर बच्चा चोरों की कई वीडियो मिल रही हैं। जिसके बाद इन अफवाहों के बारे में इलाके के लोगों ने चर्चा की। अफसर ने आगे बताया कि उन्हें जांच के दौरान आरोपियों के फोन में कई वीडियो भी मिले हैं।

धुले के पुलिस अधीक्षक एम राजकुमार का कहना है कि 'हमारा ध्यान उन लोगों को गिरफ्तार करने पर है जिन्होंने उन लोगों पर हमला किया है। उनको गिरफ्तार नहीं किया जाएगा जो आसपास खड़े होकर देख रहे थे।' उन्होंने आगे बताया कि घटना के वक्त मौजूद लोगों द्वारा बनाए करीब 40 वीडियो क्लिप पुलिस को मिल चुके हैं। उनकी अभी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed