{"_id":"5b10bbfc4f1c1b936e8b5cb4","slug":"maharashtra-10-people-dead-and-3-injured-in-road-accident-at-yavatmals-arni","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसे में 10 की मौत, पंजाब से नांदेड़ जा रहा था परिवार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसे में 10 की मौत, पंजाब से नांदेड़ जा रहा था परिवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Updated Fri, 01 Jun 2018 09:09 AM IST
विज्ञापन
मुंबई के यवतमाल जिले के नागपुर हाइवे पर सड़क दुर्घटना में करीब 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 3 लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
Maharashtra: 10 people dead, 3 injured in a collision between a car and a truck near Yavatmal's Arni, in the early morning hours. Police present at the spot. pic.twitter.com/O43XYsJtfs
— ANI (@ANI) June 1, 2018विज्ञापन
यह हादसा कार और ट्रक के आपस में टकराने से हुआ है। इन दोनों वाहनों को देखने से ही लग रहा है कि यह टक्कर बेहद भीषण थी। गाड़ी की हालत इतनी बुरी है कि उसके परखच्चे उड़ गए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पंजाब के रहने वाले कुछ लोग नांदेड़ के गुरुद्वारे में दर्शन करने के लिए जा रहे थे। सभी लोग टवेरा गाड़ी में सवार थे। अभी वह नागपुर-तुलजापुर हाईवे से गुजर ही रहे थे कि यवतमाल के कोसदनी घाट के पास उनकी गाड़ी की टक्कर एक ट्रक से हो गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार होने के कारण यह दुर्घटना हुई है। इस दुर्घटना में ट्रक के ड्राइवर और क्लीनर की भी मौत हुई है। हालांकि खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई, जिसके बाद घायलों को अस्पताल भेजा गया।