{"_id":"5e427ad68ebc3ee5dc1d832e","slug":"lubricant-trader-rajiv-mittal-and-family-killed-in-road-accident-at-moga","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से लौट रहे परिवार के साथ हादसा, सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी कार, चार सदस्यों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दिल्ली से लौट रहे परिवार के साथ हादसा, सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी कार, चार सदस्यों की मौत
Tue, 11 Feb 2020 03:40 PM IST
खुशबू गोयल
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा(पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा(पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 11 Feb 2020 03:40 PM IST
विज्ञापन
हादसे में मृत परिवार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से लौट रहे परिवार की कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा फिरोजपुर लुधियाना हाईवे पर गांव मेहना में मंगलवार को हुआ। हादसे में मरने वाले चारों लोग एक ही परिवार के थे। मरने वालों में पत्नी पति सहित उनके दो बच्चे शामिल हैं।
मृतकों की पहचान मोगा के ल्यूब्रीकेंट कारोबारी राजीव मित्तल (47), उनकी पत्नी मंजू मित्तल (40), बेटे शुभम (15) और बेटी सुनिधि (17) के तौर पर हुई है। हादसा इतना भयंकर था कि करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद ट्रक के नीचे फंसी कार से मृतकों के शव निकाले जा सके।
जानकारी के अनुसार, राजीव मित्तल नोएडा में आटो एक्सपो देखने के लिए परिवार सहित गए थे, इस दौरान वहां पर उन्हें ल्यूब्रीकेंट कंपनी की ओर से गोवा का टूर ऑफर किया गया। जिसके बाद कंपनी के टूर पर राजीव मित्तल अकेले ही गोवा चले गए। बाद में फिर वह नोएडा परिवार के पास आ गए थे।

बेटी का पेपर था तो रात को ही निकल पड़े
मंगलवार को राजीव मित्तल की बेटी सुनिधि की 12वीं कक्षा की परीक्षा थी। परीक्षा न छूटे, इसलिए राजीव मित्तल परिवार समेत नोएडा से रात को ही मोगा के लिए चल पड़े। शहर से महज 10 किलोमीटर की दूरी पर मेहना के पास सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से उनकी कार टकरा गई। ट्रक एलपीजी गैस सिलेंडर से भरा हुआ था। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। थाना मेहना के प्रभारी सब इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह का कहना है कि जांच के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।
घनी धुंध और तेज रफ्तार बनी मौत का कारण
हादसे के चश्मदीदों ने बताया कि जब हादसा हुआ तो उस समय घनी धुंध थी। वहीं लुधियाना साइड से आ रही फिएट कार ने ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि कार ट्रक के नीचे घुस गई और यही कारण रहा कि कार सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बचाव यह रहा कि एलपीजी सिलेंडर से भरा ट्रक हादसे के कारण ब्लास्ट नहीं हुआ। अगर ऐसा हो जाता तो आसपास भारी नुकसान होने की संभावना थी।