फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   lovers committed suicide in front of train in Uttar pradesh gorakhpur

प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान, घरवालों को ठहराया जिम्मेदार

Wed, 28 Feb 2018 02:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 28 Feb 2018 02:22 PM IST
विज्ञापन
lovers committed suicide in front of train in Uttar pradesh gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक प्रेमी जोड़े ने मर्जी से शादी न होने पर खुद को खौफनाक सजा दे डाली। प्राप्त जानकारी के मुताबिक घरवाले विवाह को राजी नहीं हुए तो कुंडा क्षेत्र के एक और प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। दोनों ने सोमवार को साथ-साथ ही घर छोड़ दिया था। उनकी तलाश चल रही थी, इसी बीच मंगलवार की सुबह ट्रैक पर दोनों की लाश पड़े होने की जानकारी मिली।

विज्ञापन


कुंडा कोतवाली क्षेत्र के एक मुहल्ले प्रेमी युगल का घर एक दूसरे के पड़ोस में था। लड़का का लड़़की के घर आना जाना था। दोनों प्यार करते हैं यह घरवाले नहीं जानते थे लेकिन जब पता चला तो दोनों पर बंदिश लगा दी गई। दोनों विवाह करना चाहते थे लेकिन घरवाले राजी नहीं थे। सोमवार शाम को दोनों एक साथ गायब हो गए। घरवाले ढूंढने निकले तो कहीं पता नहीं चला। 
विज्ञापन


मंगलवार सुबह मालगाड़ी के ड्राइवर ने कुंडा स्टेशन पर दुअर नाले के पास दोनों के ट्रेन के आगे कूदकर जान देने की जानकारी दी। कुछ वक्त बाद शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने दोनों का शव देखा और पुलिस को बताया। ट्रैक पर लाश पड़ी होने की सूचना पर घरवाले भी पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई। दोनों ही घरों में कोहराम मच गया। पुलिस के अनुसार दोनों एक ही जाति के थे लेकिन पड़ोसी होने की वजह से घरवाले शादी नहीं करना चाहते थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed