{"_id":"599443564f1c1baa468b471d","slug":"let-commander-ayub-lelhari-killed-encounter-in-pulwama","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़, लश्कर कमांडर अयूब ढेर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
J&K: पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़, लश्कर कमांडर अयूब ढेर
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
Updated Thu, 17 Aug 2017 07:44 AM IST
विज्ञापन
ayub lelhari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में काकपोरा के बांदीपोरा में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में एक आतंकी को मार गिराया है। मारे गए आतंकी की पहचान लश्कर के कमांडर अयूब लेल्हारी के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार पुलवामा के बाबगूम कोएल इलाके में यह मुठभेड़ बुधवार दोपहर से जारी है। मामले में तीन आतंकियों के छिपे होने की सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने गांव को चारों तरफ से घेर लिया था।
जम्मू और कश्मीर के डीजीपी एसपी वैद ने कहा कि अयूब लीलहरी सबसे ज्यादा वांछित आतंकवादियों में से एक था। सेना के लिए यह एक बड़ी सफलता है।
गौरतलब है कि दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों ने आतंकियों से मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिदीन के मुख्य अभियान कमांडर यासिन इटू समेत तीन आतंकियों के मार गिराया था। इस दौरान दो जवान भी शहीद हुए थे।
पढ़ें: J&K: स्वतंत्रता दिवस पर पाकिस्तानी सेना ने तोड़ा सीजफायर, महिला घायल
जैनापोरा इलाके के अवनीरा गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना तथा सीआरपीएफ के विशेष अभियान समूह ने घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था।
तलाशी के दौरान आतंकियों ने उनपर गोली चला दी जिसकी जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने भी गोली चलाई जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई। आतंकियों की गोलीबारी में पांच सेना कर्मी घायल हो गए, जिनमें से दो शहीद हो गए थे। वहीं रुक- रुक हुई गोलीबारी में सेना ने तीनों आतंकियों को मार गिराया गया था।
पढ़ें: J&K: आर्मी गुडविल स्कूल का नाम बदला, अब होगा शहीद लेफ्टिनेंट उमार फयाज

#UPDATE: LeT commander Ayub Lelhari killed in encounter between security forces&terrorists in Kakpora's Banderpora in Pulwama, Jammu&Kashmir
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 16, 2017
जम्मू और कश्मीर के डीजीपी एसपी वैद ने कहा कि अयूब लीलहरी सबसे ज्यादा वांछित आतंकवादियों में से एक था। सेना के लिए यह एक बड़ी सफलता है।
He (Ayub Lelhari) was one of the most wanted terrorists. It's a great success for the forces: SP Vaid, DGP J&K pic.twitter.com/NMocQoEl5b
— ANI (@ANI) August 16, 2017