{"_id":"5d622ca58ebc3e01665e295f","slug":"kolkata-police-arrested-china-origin-man-in-double-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलकाता पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया मामला, दो हत्याओं के आरोप में चीनी व्यक्ति गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कोलकाता पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया मामला, दो हत्याओं के आरोप में चीनी व्यक्ति गिरफ्तार
Sun, 25 Aug 2019 12:07 PM IST
शिल्पा ठाकुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: शिल्पा ठाकुर
Updated Sun, 25 Aug 2019 12:07 PM IST
सार
- कोलकाता पुलिस ने 24 घंटे से भी कम समय दो लोगों की हत्या का मामला सुलझा लिया है।
- चाइनाटाउन में हुई इस घटना के आरोप में पुलिस ने चीनी मूल के ली वान थो को गिरफ्तार किया है।
- जिसने निर्दयता से पीट-पीटकर अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर दी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोलकाता पुलिस ने 24 घंटे से भी कम समय दो लोगों की हत्या का मामला सुलझा लिया है। चाइनाटाउन में हुई इस घटना के आरोप में पुलिस ने चीनी मूल के ली वान थो को गिरफ्तार किया है। जिसने निर्दयता से पीट-पीटकर अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर दी है।
विज्ञापन
ली वान थो (62) ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ बाहर खाने के लिए निकल गया था, जिसके बाद उसका अपनी पत्नी से झगड़ा हो गया। पत्नी ने उसपर धोखा देने का आरोप लगाया और कहा कि वह अपनी कई में से एक प्रेमिका के साथ खाना खाने गया था। जिसके बाद गुस्साए थो ने पास रखी बाल्टी से पत्नी के चेहरे पर वार कर दिया। जब उसके 90 साल के पिता उसे रोकने की कोशिश करने लगे तो थो ने कथित तौर पर उनपर भी बल्टी से हमला कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा कि थो की पत्नी और पिता के चेहरे पर चोट के घाव थे। शुक्रवार को पुलिस के पास चाइनाटाउन से फोन आया, जिसमें उन्हें घटना की जानकारी मिली। दोनों घायलों को पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं उसके ससुर की हालत गंभीर बताई गई। बाद में उसके ससुर की भी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं आरोपी ली वांग थो दावा कर रहा था कि वह अपने घर से चला गया था, और जब लौटा तो उसे अंदर से दरवाजा बंद मिला। उसने दावा किया कि उसकी पत्नी और पिता दोनों ही अपने फोन नहीं उठा रहे थे। इसके बाद उसने अपने पड़ोसी की मदद ली और सीढ़ी पर चढ़कर पड़ोसियों में से एक ने घर में झांककर देखा कि आंगन में उसकी पत्नी और पिता खून से लथपथ पड़े थे। मामले की जांच के दौरान पुलिस को थो की कहानी पर शक हुआ।
पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो उन्हें पता चला कि थो अपने घर से शाम को सात बजकर 11 मिनट पर निकला था। वह पसीनों से लथपथ था। इसके बाद पुलिस ने देखा कि जब पड़ोसी घर में दो शवों के होने का दावा करता है तो थो अपनी जेब से चाभी निकालकर दरवाजा बंद कर देता है।
पुलिस ने उससे सवाल किया कि जब उसके पास हमेशा घर की चाभी रहती थी तो वह दरवाजा बंद होने का नाटक क्यों कर रहा था। इसके बाद थो ने पुलिस के सामने ये स्वीकार कर लिया कि उसी ने गुस्से में अपनी पत्नी पर हमला किया था।
आरोपी थो एक पादरी है और कोलकाता में चीनी समुदाय का रिकॉर्ड कीपर और पंचांग रीडर भी है। उसके पिता भी कोलकाता में यही काम करते थे। उसके तीन बच्चे हैं, जो अभी कनाडा में हैं। इनमें से एक छह महीने पहले ही कनाडा गया है। बच्चों को हत्याओं के बारे में बता दिया गया है।