{"_id":"5b68ca104f1c1b6e118b7c7c","slug":"kerala-priest-arrested-for-threatened-to-keep-a-bomb-at-venue-of-president-ram-nath-kovind","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुजारी ने दी राष्ट्रपति के समारोह स्थल पर बम रखने की धमकी, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुजारी ने दी राष्ट्रपति के समारोह स्थल पर बम रखने की धमकी, गिरफ्तार
एजेंसी, त्रिशूर (केरल)
Updated Tue, 07 Aug 2018 03:52 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के समारोह स्थल पर बम रखने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक मंदिर के पुजारी को गिरफ्तार किया है। कोविंद मंगलवार को सेंट थॉमस कॉलेज में होने वाले समारोह में हिस्सा लेने वाले हैं।
विज्ञापन
त्रिशूर जिला पुलिस प्रमुख यतीश चंद्रा ने बताया कि आरोपी जयारमन ने नशे की हालत में रविवार रात करीब एक बजे पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया और कॉलेज में बम रखने की धमकी दी।
विज्ञापन
राष्ट्रपति मंगलवार को यहां शताब्दी समारोह का शुभारंभ करने वाले हैं। आरोपी के मोबाइल फोन की लोकेशन का पता कर गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि नशे की हालत में उसने फोन किया था।
विज्ञापन
वह चिराकल भगवती मंदिर में पुजारी है। उसके खिलाफ आपराधिक धमकी का मामला दर्ज किया गया है। राष्ट्रपति कोविंद तीन दिन के राज्य दौरे पर हैं।