फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Kasauli murder case Delhi police arrested accused in Uttar pradeshs vrindavan

कसौली कांड: मंदिर में सात घंटे कान पकड़कर बैठा रहा आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा

Fri, 04 May 2018 11:49 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 04 May 2018 11:49 AM IST
विज्ञापन
Kasauli murder case Delhi police arrested accused in Uttar pradeshs vrindavan

हिमाचल प्रदेश के कसौली में अवैध निर्माण ढहाने गई महिला अधिकारी की हत्या के आरोपी विजय सिंह को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने कसौली पुलिस के साथ वृंदावन, यूपी से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी विजय सिंह के वृंदावन में होने के इनपुट्स सबसे पहले दिल्ली पुलिस को मिले थे। अपराध शाखा के संयुक्त पुलिस आयुक्त आलोक कुमार ने बताया कि इनपुट्स की सूचना कसौली पुलिस से सांझा की गई। उनसे विजय सिंह की फोटो व अन्य जानकारी मांगी गई।

विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार, शाखा में तैनात इंस्पेक्टर रितेश कुमार को व्यक्तिगत मुखबिरी मिली थी। जिसके बाद एसीपी जसबीर मलिक की देखरेख में इंस्पेक्टर रितेश कुमार व एसआई धीरज की टीम ने बांके बिहारी मंदिर में दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया। फिर उसे कसौली पुलिस के हवाले कर दिया गया। हिमाचल पुलिस ने विजय सिंह की गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम रखा था।  
विज्ञापन


दिल्ली होकर गया था वृंदावन
अधिकारी के मुताबिक, आरोपी दिल्ली होकर ही वृंदावन गया था। वह कसौली से बस से दिल्ली के सराय काले खां बस अड्डे पहुंचा था। यहां से बस लेकर वृंदावन गया था। आरोपी ने मोबाइल रखना बंद कर दिया था। उसके पास लाइसेंसी पिस्टल थी। उसने महिला अधिकारी पर तीन गोलियां चलाई थीं। हाल ही में  उसने 25 कारतूस खरीदे थे। पिस्टल व 22 कारतूस उसने सोलन में ही फेंक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वृंदावन पहुंचकर पहले वह कुछ मंदिर में घूमता रहा और फिर बांके बिहार मंदिर में जाकर बैठ गया था। यहां वह करीब छह से सात घंटे दोनों कान पकड़कर बैठा रहा। वह भगवान से शिकायत करता रहा कि आखिर उससे ऐसी क्या गलती हुई कि उसका गेस्ट हाउस तुड़वा दिया। वह भगवान के सामने बीच बीच में रोता भी था। उसे महिला अधिकारी की मौत से ज्यादा अपने होटल के टूटने का दुख था। वह अब भी यही चाहता है कि उसका गेस्ट हाउस बच जाए।   


परिजनों को फोन करने वाला था
आलोक कुमार ने बताया कि आरोपी ने मोबाइल रखना बंद कर दिया था। वह कसौली में किसी न किसी से बात कर रहा था। आरोपी का कहना था कि वह एक-दो दिन में अपनी मां को फोन करने वाला था। आरोपी कसौली में जहां फोन कर रहा था उससे भी दिल्ली पुलिस को इनपुट्स मिले थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed