फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   infant died after polio given to him in uttar pradesh aligarh

नवजात की मौत के बाद परिजनों ने उठाया टीकाकरण पर सवाल

Fri, 16 Feb 2018 03:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Fri, 16 Feb 2018 03:21 PM IST
विज्ञापन
infant died after polio given to him in uttar pradesh aligarh
प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में पोलियो की दवा दिए जाने के कुछ घंटों बाद ही एक नवजात बच्चे की मौत हो गई। इस घटना के बाद प्रशासन सवालों के घेरे में आ गया है। दरअसल, परिजनों का आरोप है कि पल्स पोलियो की दवा पीने के बाद एक 20 दिन के बच्चे की मौत हो गई।

विज्ञापन


गुस्साए परिजनों और उनके साथ-साथ ग्रामीणों ने बूथ पर जमकर हंगामा मचाया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बच्चे के शव की और पोलियो की उस वैक्सीन की जांच करवाने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


गोंडा रोड पर गांव मीर की नगलिया में सोनू अपनी पत्नी नीरज के साथ रहता है। वह मजदूरी का काम करता है। उसका दूसरा बेटा 20 दिन पहले ही पैदा हुआ था। गांव में स्कूल पर पोलियो की दवा पिलाने के लिए बूथ लगाया गया सोनू बच्चे को लेकर दवा पिलवाने के लिए आया। पोलियो की दवा पिलाने के बाद दंपती बच्चे के साथ घर चला गया और नीरज ने देखा कि बच्चा निढाल पड़ा हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चे की हालत देखकर मां-बाप के होश उड़ गए। गांव के ही एक चिकित्सक के पास बच्चे को लेकर गए। डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन ग्रामीणों के साथ उक्त बूथ पर पहुंचे और हंगामा शुरू किया। गुस्साए लोगों को समझाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed