फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   in UP couple commits suicide because both of them families was not agree for their marriage 

प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर दी जान, खेत में पेड़ पर फंदे से लटके मिले शव

Thu, 08 Dec 2016 01:35 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मैनपुरी
ब्यूरो/ अमर उजाला, मैनपुरी Updated Thu, 08 Dec 2016 01:35 PM IST
विज्ञापन
in UP couple commits suicide because both of them families was not agree for their marriage 
डेमो पिक

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर जान दे दी। मंगलवार से गायब जोड़े के शव एक पेड़ पर फंदे से लटके हुए मिले। बताया जा रहा है कि दोनों के एक ही जाति और गांव के होने की वजह से परिवार वाले उनके रिश्ते के खिलाफ थे। साथ ही दोनों की शादी भी अलग-अलग जगह तय कर दी गई थी। एक-दूसरे से बेहद प्यार करने वाले जोड़े ने अपने-अपने परिजनों को समझाना चाहा, लेकिन नहीं मानने पर उन्होंने खुद को खत्म करना ही बेहतर समझ लिया।

विज्ञापन


मरने वाला युवक का नाम अनिल (22) गांव सलेमपुर का था और युवती रानी (बदला हुआ नाम) भी इसी गांव की रहने वाली थी। बुधवार सुबह दोनों के शव एक खेत में खड़े शहतूत के पेड़ पर एक चादर से बनाए गए फंदे पर लटके मिले। अनिल बीएससी कर चुका था और रानी कक्षा दस में पढ़ रही थी। दोनों के बीच काफी समय से प्रेम संबंध चले आ रहे थे।
विज्ञापन


करीब छह माह पूर्व दोनों घर से फरार भी हो गए थे। दोनों आपस में शादी करना चाहते थे, लेकिन एक गांव और जाति के होने के कारण परिवारीजनों को इनका रिश्ता मंजूर नहीं था और उन्होंने दोनों की शादी तय कर दी थी।  मंगलवार रात दोनों घर से निकल गए थे। परिवारीजन देर रात इनकी तलाश करते रहे, लेकिन यह नहीं मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी जगह शादी को नहीं थे तैयार

in UP couple commits suicide because both of them families was not agree for their marriage 
suicide
गांववालों की मानें तो घर से भाग चुका जोड़ा कई दिनों तक दूसरे शहर में भी रहा। लगातार तलाश में जुटे युवक के परिवारीजनों ने आखिरकार दोनों को दिल्ली में तलाश लिया था और इन्हें घर ले आए थे। इसके बाद से ही दोनों को गांव लाकर उनकी अलग-अलग जगह पर शादी करने की तैयारी चल रही थी। 

नौ दिसंबर को अनिल का लगुन टीका आना था। लेकिन यह दोनों शादी के लिए तैयार नहीं थे और अपने घरवालों से साफ कह दिया था कि अगर वे एक नहीं हो सके तो कभी जुदा भी नहीं होंगे। बुधवार को दोनों के शव मिलने के बाद जब पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेज रही थी तो परिवारीजनों ने बगैर पोस्टमार्टम के शव सौंपने की बात कही, लेकिन पुलिस इसके लिए तैयार नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed