{"_id":"5ab746604f1c1bb22a8b5360","slug":"in-return-of-good-marks-professor-seeks-from-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रोफेसर ने अच्छे नंबर के बदले छात्रा से मांगा KISS, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रोफेसर ने अच्छे नंबर के बदले छात्रा से मांगा KISS, गिरफ्तार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 25 Mar 2018 12:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई के जूनियर कालेज में एक प्रोफेसर की अश्लील हरकतों की वजह से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि वह एग्जाम के दौरान 17 साल की छात्रा से KISS मांगा।
विज्ञापन
प्रोफेसर ने छात्रा से कहा कि यदि वह ऐसा करती है तो वह उसे बदले में अच्छे नंबर देगा। बात सामने आते ही पुलिस ने 35 वर्षीय प्रोफेसर को घटकोपर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि 17 वर्षीय लड़की जूनियर कालेज में कॉमर्स फर्सट ईयर की छात्रा है। छात्रा से प्रोफेसर ने अच्छे नंबर देने के बदले जब किस की मांग की तो छात्रा इसके बाद डिप्रेशन में चली गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार छात्रा घर में जब अजीब व्यवहार कर रही थी तो परिवार वालों ने उससे सवाल पूछने शुरू किए पर वह कुछ बोल नहीं रही थी। परिवार की काफी कोशिशों के बाद उसने सारी बात बताई। इसके बाद परिवार वालों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी जिसके बाद प्रोफेसर को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
साथ ही परिवार ने सोशल मीडिया पर एक कैंपेन चलाया जिसमें उन्होंने लोगों से पुलिस स्टेशन के बाहर इकट्ठा होने के लिए कहा ताकि प्रोफेसर के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा और पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।
पुलिस ने बताया कि यह घटना 8 मार्च को हुई थी लेकिन इसकी शिकायत शनिवार को दर्ज की गई।